dharma sangrah
✕

क्या 1 सितंबर से महंगी होगी चांदी, सिल्वर हॉलमार्किंग के नए नियम होंगे लागू?

ग्राहक चाहे तो हॉलमार्क वाली ज्वेलरी खरीद सकते हैं लेकिन उनके पास बिना हॉलमार्क वाली चांदी खरीदने का भी अवसर रहेगा।

Updated: गुरुवार, 28 अगस्त 2025 (10:22 IST)
Silver Halmarking : सोने की तरह ही चांदी में भी 1 सितंबर से हॉल मार्किंग अनिवार्य होने जा रही है। इससे ग्राहकों को अब सोने की तरह ही चांदी के गहनों पर भी शुद्धता की गारंटी मिलेगी। फिलहाल यह नियम अनिवार्य नहीं होगा। ग्राहक चाहे तो हॉलमार्क वाली ज्वेलरी खरीद सकते हैं लेकिन उनके पास बिना हॉलमार्क वाली चांदी खरीदने का भी अवसर रहेगा। अब सवाल उठ रहे हैं कि हॉलमार्किंग के साथ ही चांदी के दाम भी बढ़ जाएंगे।
 
भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) ने चांदी की शुद्धता के लिए 6 स्टैंडर्ड 800, 835, 900, 925, 970 और 990 तय किए हैं। अब हर हॉलमार्क वाली ज्वेलरी पर एक 6 अंकों का यूनिक कोड होगा। गहनों पर लिखें कोड के आधार पर यह पता लगाया जा सकेगा कि चांदी कितनी शुद्ध है? यह सिस्टम पुराने हॉलमार्किंग तरीके की जगह लेगा और ज्यादा ट्रांसपेरेंसी लाएगा।
 
क्या होती है हॉलमार्किंग : हॉलमार्किंग का मतलब होता है मेटल की शुद्धता को प्रमाणित करना। BIS के लैब में टेस्टिंग के बाद ज्वेलरी पर निशान लगाया जाता है। इससे ग्राहक को भरोसा रहता है कि जिस गहने के लिए वह पैसे दे रहा है, वह उतना ही शुद्ध है। यदि चांदी पर 800 नंबर लिखा है तो चांदी 80 फीसदी शुद्ध है जबकि उस पर यदि 990 नंबर अंकित है तो यह 99 प्रतिशत शुद्ध है।
 
2021 में हुई थी सोने की हॉलमार्किंग : सरकार ने साल 2021 में सोने की ज्वेलरी पर हॉलमार्किंग अनिवार्य की थी, वैसे ही अब चांदी पर भी यह नियम लागू किया जा रहा है। इसका मकसद ज्वेलरी मार्केट को और अधिक पारदर्शी बनाना है।
 
ग्राहकों को क्या फायदा मिलेगा? हॉलमार्क वाली ज्वेलरी खरीदने से चांदी की कीमतों पर कोई असर नहीं होगा, लेकिन इससे ग्राहकों के विश्वास में वृद्धि हो सकती है। बिना हॉलमार्क वाली ज्वेलरी में मिलावट की संभावना बनी रहती है। लेकिन अब हॉलमार्क और HUID नंबर से धोखाधड़ी की गुंजाइश कम होगी। ग्राहक आसानी से BIS केअर एप पर जाकर Verify HUID फीचर के माध्यम से यह चेक कर सकेंगे कि गहनों पर अंकित कोड असली है या नकली। 
 
edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

सेंसेक्स 1502 अंक उछला, निफ्टी में भी जोरदार तेजी: इन 5 वजहों से बाजार में लौटी रौनक!

जनक दीदी की शादी की 38वीं सालगिरह पर कार्यशाला : 'सस्टेनेबल मैरिज के लिए सस्टेनेबल विकल्प'

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

इंदौर में फूटी कोठी सब्जी मंडी को लेकर जबरदस्‍त हंगामा, नेता प्रतिपक्ष ने मारा निगमकर्मी को थप्पड़, पुलिस ने लि‍या हिरासत में

अगला लेख