dharma sangrah
✕

रिलायंस समूह की फर्म ने स्टर्लिंग एंड विल्सन सोलर में 4.91 करोड़ शेयरों के अधिग्रहण की पेशकश की

Updated: बुधवार, 27 अक्टूबर 2021 (17:04 IST)
नई दिल्ली। रिलायंस समूह की फर्म रिलायंस न्यू एनर्जी सोलर ने स्टर्लिंग एंड विल्सन सोलर के 4.91 करोड़ शेयरों के अधिग्रहण के लिए प्रति शेयर 375 रुपए या कुल 1,840 करोड़ रुपए से अधिक की पेशकश की है। स्टर्लिंग एंड विल्सन सोलर ने शेयर बाजार को बताया कि 4.91 करोड़ शेयर 25.9 प्रतिशत इक्विटी हिस्सेदारी या कंपनी में संपूर्ण सार्वजनिक हिस्सेदारी के बराबर है।
 
खुली पेशकश के मसौदा पत्र के मुताबिक इस पेशकश में रिलायंस न्यू एनर्जी सोलर लिमिटेड (आरएनईएसएल) के अलावा रिलायंस ग्रुप की दूसरी कंपनियां रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) और रिलायंस वेंचर्स लिमिटेड भी शामिल हैं। शेयर बाजार को दी जानकारी के मुताबिक रिलायंस न्यू एनर्जी सोलर लिमिटेड ने 1 रुपए के अंकित मूल्य वाले 4,91,37,420 पूरी तरह से चुकता इक्विटी शेयरों के अधिग्रहण के लिए खुली पेशकश का मसौदा पत्र जारी किया है, जो कंपनी के संपूर्ण सार्वजनिक शेयरधारिता के बराबर है और स्टर्लिंग एंड विल्सन सोलर लिमिटेड की मतदान पूंजी का 25.90 प्रतिशत है।
 
रिलायंस न्यू एनर्जी सोलर लिमिटेड द्वारा रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड और रिलायंस वेंचर्स लिमिटेड के साथ मिलकर सार्वजनिक शेयरधारकों से शेयरों का अधिग्रहण किया जाएगा। आरएनईएसएल, आरआईएल की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है। (भाषा)

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

UP Election 2027 : गृह मंत्री शाह और नितिन नवीन से मिले CM योगी, चुनावी रणनीति पर मंथन

Udhna Railway Model : अब स्टेशन पर नहीं होगी यात्रियों की भीड़भाड़? 15000 लोगों के ठहरने की क्षमता वाला बना आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र

Jensen Huang के Nvidia में वापसी के संकेत, बोले- बोर्ड ने कहा तो फिर संभालूंगा जिम्मेदारी

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

अगला लेख