biodatamaker

आरआईएल का लक्ष्य दुनिया की 20 प्रमुख कंपनियों में शामिल होना : अंबानी

Updated: रविवार, 24 दिसंबर 2017 (17:14 IST)
मुंबई। तेल से लेकर दूरसंचार क्षेत्र की दिग्गज कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने दुनिया की शीर्ष 20 कंपनियों में शामिल होने का लक्ष्य रखा है। इसके साथ ही वह स्वच्छ ऊर्जा की आपूर्ति में भी अग्रणी कंपनी बनना चाहती है। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अपने संस्थापक धीरूभाई अंबानी की जयंती व कंपनी के रूप में 40 साल पूरे होने के उपलक्ष में शनिवार रात रिलायंस कॉर्पोरेट पार्क में एक कार्यक्रम किया जिसमें उसके हजारों कर्मचारी व अधिकारी शामिल हुए।
 
इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुकेश अंबानी ने कंपनी की भावी योजनाओं व लक्ष्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने आरआईएल की युवा पीढ़ी से 5 सपनों को पूरा करने की अपेक्षा जताई। उन्होंने कहा कि रिलायंस दुनिया की टॉप 20 कंपनियों में अपनी जगह बना सकती है और हम ऐसा करके ही दम लेंगे। इस अवसर पर अंबानी के दोनों बेटे आकाश व अनंत तथा बेटी ईशा भी मौजूद थीं।
 
अंबानी ने कहा कि आने वाले दशकों में दुनिया जीवाश्म ईंधन से स्वच्छ, हरित व अक्षय ऊर्जा संसाधनों की ओर बढ़ेगी और रिलायंस देश को साफ-सुथरी और किफायती ऊर्जा देने वाली अग्रणी कंपनी बन सकती है।
 
मुकेश अंबानी ने अपने संबोधन की शुरुआत में अपने पिता धीरूभाई अंबानी व रिलायंस की वृद्धि में योगदान करने वाले अन्य अधिकारियों को याद करते उन्होंने कहा कि धीरूभाई की मेहनत व लगन से ही रिलायंस परिवार आज 1 कर्मचारी से बढ़कर 2.5 लाख का हो गया है और वह 1,000 रुपए से बढ़कर 6 लाख करोड़ की कंपनी बन गई है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि रिलायंस को नवोन्मेषी नई साम​ग्रियां बनाने में अग्रणी होना होगा। इससे विनिर्माण में क्रांति आएगी और आम लोगों के जीवन स्तर में सुधार में मदद मिलेगी।
 
समूह की दूरसंचार कंपनी 'जियो' के बारे में उन्होंने कहा कि उसके पास मनोरंजन से लेकर वित्तीय सेवाओं और वाणिज्य से लेकर कृषि व शिक्षा तक अर्थव्यवस्था के सभी प्रमुख क्षेत्रों में महत्वपूर्ण बदलाव करने का मौका है। 'जियो' के पास ऐसी पहली कंपनी बनने का अवसर है और वह कर सकती है।
 
अंबानी ने कहा कि उनका 5वां लक्ष्य भारत को वैश्विक सुपर पॉवर बनने में मदद करना है। रिलायंस के पास हमारे देश में और मजबूत भागीदार बनने का मौका है। क्या रिलायंस व जियो सभी भारतीयों, हमारे साथी नागरिकों, छोटे व्यवसायों और उद्यमों को सशक्त बनाएगी ताकि भारत एक वैश्विक सुपर पॉवर बन सके?
 
इस कार्यक्रम में कंपनी के लगभग 50,000 से अधिक कर्मचारी व उनके परिवार वालों के साथ-साथ ​फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन भी शामिल हुए। इसी तरह शाहरुख खान, वरुण धवन व आलिया भट्ट ने कार्यक्रम पेश किया। कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि देशभर के 2 लाख कर्मचारी व उनके परिवार वाले लाइव वीडियो के ​जरिए इस कार्यक्रम से जुड़े। (भाषा)

Show comments

'वंदे मातरम' विवाद के बाद सोनिया और राहुल की बढ़ी मुश्किलें, दोनों के खिलाफ थाने में दर्ज हुई FIR, मामले पर क्‍या बोले बंकिम चट्टोपाध्याय के वंशज?

NTA का बड़ा फैसला, UGC-NET परीक्षा हुई रद्द, इन 3 विषयों की दोबारा होगी Exam, जानिए क्या है कारण?

पश्चिम बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर ने लगाई फांसी, TMC दफ्तर में फंदे से लटका मिला शव, मामले पर क्‍या बोलीं ममता बनर्जी?

भारत की रक्षा क्षेत्र में बड़ी छलांग, दिव्यास्त्र Mk3 का हुआ सफल टेस्ट, जानिए स्‍वदेशी ड्रोन की खासियत

क्या है 'मुंढे इफेक्ट'? जानिए कैसे IAS तुकाराम मुंढे ने एक ही झटके में बदल दी खाद्य सुरक्षा की तस्वीर, ब्लिंकिट से लेकर KFC और Starbucks को भी थमाए नोटिस!

सभी देखें

यूपी में सड़क सुरक्षा व शून्य मृत्युदर की दिशा में परिवहन विभाग ने उठाए कड़े कदम

'वंदे मातरम' विवाद के बाद सोनिया और राहुल की बढ़ी मुश्किलें, दोनों के खिलाफ थाने में दर्ज हुई FIR, मामले पर क्‍या बोले बंकिम चट्टोपाध्याय के वंशज?

दिव्यांगजनों को डिजिटल सशक्त बना रही योगी सरकार, स्मार्टफोन-टैबलेट से बढ़ी पहुंच

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया देश के पहले वर्चुअल चिड़ियाघर का लोकार्पण, आप भी एंजॉय करें 14D-360 डिग्री थिएटर में फिल्म

यूपी में दिखता है बदलाव, मजबूत नेतृत्व से कानून व्यवस्था में बढ़ा लोगों का भरोसा : नाना पाटेकर

अगला लेख