dharma sangrah

मेरानेट जैसा एप भारत में भी पेश करेगी डेटाविंड

Updated: रविवार, 24 दिसंबर 2017 (17:12 IST)
नई दिल्ली। मोबाइल इंटरनेट उत्पाद व सेवा प्रदाता कंपनी डेटाविंड का कहना है कि वह अपने ब्राउजर एप 'मेरानेट' जैसा उत्पाद निकट भविष्य में भारत में भी पेश करेगी। कंपनी के पेटेंट शुदा ब्राउजर एप 'मेरानेट' के जरिए कम लागत में इंटरनेट का इस्तेमाल किया जा सकता है।
 
कंपनी के सीईओ सुनीत सिंह तुली ने एक सवाल के जवाब में भाषा को यह जानकारी देते कहा कि हमने अपना पेटेंटशुदा ब्राउजिंग एप 'मेरानेट' हाल ही में इंडोनेशिया में पेश किया। हमारी ऐसा ही उत्पाद निकट भविष्य में भारत में पेश करने की योजना है।
 
कंपनी ने टाकोमसेल व हचिसन के साथ भागीदारी में इसी महीने 'मेरानेट' ब्राउजर एप इंडोनेशिया में पेश किया। इस ब्राउजिंग एप के जरिए ग्राहक कम कीमत में भी असीमित इंटरनेट इस्तेमाल कर सकते हैं और इसमें 3जी या 4जी नेटवर्क की कोई शर्त भी नहीं।
 
देश में 4जी प्रौद्योगिकी के बढ़ते चलन और उसकी लागत संबंधी एक सवाल पर तुली ने कहा कि हाल ही में एक कंपनी द्वारा 4जी फीचर फोन पेश किए जाने के बाद इस प्रौद्योगिकी को अपनाने में तेजी आई। लोग तेजी से 4जी प्रौद्योगिकी वाले स्मार्टफोन आदि अपना रहे हैं।
 
हालांकि उन्होंने कहा कि कम कीमत के चलते अब भी भारत में 2जी व 3जी प्रौद्योगिकी वाले उत्पादों के लिए व्यापक गुंजाइश है। आकाश टैबलेट के जरिए इस खंड में नई लहर पैदा करने वाली डेटाविंडा 2जी/3जी वाले टैबलेट व स्मार्टफोन भी बना रही है। (भाषा)

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

यूपी में 'आधी आबादी' पर दांव, क्या डिंपल यादव बन सकती हैं सपा का CM चेहरा?

केरल में ओणम पर शराब बिक्री ने बनाया रिकॉर्ड, 8 दिनों में 771 करोड़ रुपए की बिक्री

Raksha Bandhan 2026 : बहनों के लिए फ्री बस सेवा, 1,200 रुपए तक प्रोत्साहन पाएंगे चालक-परिचालक

CM योगी का सख्त निर्देश- विकास परियोजनाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, एक्सप्रेसवे से डिजिटल लाइब्रेरी तक काम समय पर पूरा करें

कक्षा 9 से 12 के छात्रों के लिए बड़ा बदलाव! योगी सरकार का APAAR ID पर फोकस, डिजिटल रिकॉर्ड से छात्रवृत्ति तक होंगे आसान

अगला लेख