Hanuman Chalisa

जोर पकड़ रही है मोबाइल के जरिए ऑनलाइन खरीदारी

रविवार, 30 नवंबर 2014 (17:01 IST)
मुंबई। स्मार्टफोन के जरिए ऑनलाइन खरीदारी निकट भविष्य में पांसा पलटने वाली साबित हो सकती है। उद्योग विशेषज्ञों का मानना है कि ई.कॉमर्स के कुल कारोबार में मोबाइल कॉमर्स का योगदान बढ़कर 70 प्रतिशत तक पहुंच सकता है।

अमेजन इंडिया के उपाध्यक्ष व कंट्री मैनेजर अमित अग्रवाल ने बताया क‍ि भारत में मोबाइल इंटरनेट यातायात, पीसी यातायात पर भारी पड़ रहा है। स्मार्टफोन का चलन तेजी से बढ़ने के साथ भारत मोबाइल कॉमर्स के लिए एक व्यापक बाजार बनने को तैयार है।

ई.कॉमर्स कंपनियों के लिए विपणन रणनीति स्मार्टफोन, सोशल मीडिया के बढ़ते इस्तेमाल और सभी प्लेटफॉर्मों पर ग्राहकों के अनुभव से तय होगी।

उन्होंने कहा कि अभी उनकी 40 प्रतिशत से ज्यादा बिक्री मोबाइल फोन पर की जा रही है। भारत में मोबाइल इंटरनेट उपयोक्ताओं की संख्या 12 करोड़ होने का अनुमान है जबकि 10 करोड़ लोग अपने पर्सनल कम्प्यूटरों पर इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं।

स्नैपडील के सहसंस्थापक कुणाल बहल ने कहा क‍ि हमें करीब 60 प्रतिशत ऑर्डर मोबाइल फोन से मिल रहे हैं और यह तेजी से बढ़ रहा है।

अगले 1 साल में 75 प्रतिशत से ज्यादा ऑर्डर मोबाइल से आएंगे। मंत्रा डॉट कॉम को चालू वित्त वर्ष में अपनी करीब 70 प्रतिशत बिक्री मोबाइल फोन के जरिए किए जाने की उम्मीद है। (वार्ता)

Show comments

ममता बनर्जी को बड़ा झटका, ED ने फ्रीज किए 440 करोड़, क्या होगा TMC पर इसका असर

Meta के नए AI Smart Glasses पर बड़ा खुलासा, हर आवाज और हर दृश्य को समझेंगे, प्राइवेसी को लेकर उठे सवाल

Yamaha Aerox Electric : 117Km रेंज और 95.5Km/h की टॉप स्पीड का दावा, जानिए क्या है यामाहा के नए स्कूटर की कीमत

EPFO से जुड़ी खुशखबरी, 34 करोड़ खातों में जल्द आएगा ब्याज, New Unified Portal पर मिलेगी बैलेंस, क्लेम स्टेटस और सभी सेवाएं

केजरीवाल ने 29 ऑटो कंपनियों को लिखा पत्र, E20 पेट्रोल पर मांगा जवाब

सभी देखें

West Asia Crisis : अमेरिका-ईरान में बढ़ते तनाव के बीच भारत का पहला रिएक्शन, जानिए क्या कहा

सरदार सरोवर परियोजना पर 30 साल पुराना विवाद खत्म, मध्यप्रदेश को 1,500 करोड़ की जगह सिर्फ 231.80 करोड़ रुपए देने होंगे

Donald Trump : ईरान पर ट्रंप का बयान- शायद आज रात हम फिर हमला करेंगे, अब तेहरान से कोई बातचीत नहीं

जन-कल्याण के लिए 2300 करोड़ स्वीकृत, जानें सीएम डॉ. मोहन की कैबिनेट ने क्या-क्या लिए फैसले?

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के 'पराक्रम' वाले बयान पर घमासान, युवाओं को लेकर क्या कह गईं UP गवर्नर?