suvichar

दिल्ली में मैकडोनाल्ड के 43 रेस्तरां बंद, ब्रांड पर असर नहीं

Updated: बुधवार, 12 जुलाई 2017 (21:11 IST)
नई दिल्ली। पश्चिम और दक्षिण भारत में मैकडोनाल्ड के लाइसेंसधारक हार्डकास्टल रेस्तरां का कहना है कि दिल्ली में मैकडोनाल्ड की 43 दुकानें बंद होना एक स्थानीय मुद्दा है तथा इससे भारत के अन्य हिस्सों में ब्रांड को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।
 
दिल्ली में दुकानें बंद होने को स्थानीय मुद्दा करार देते हुए हार्डकास्टल रेस्तरां के उपाध्यक्ष अमित जतिया ने कहा कि यह अचानक लगा मामूली झटका है।
 
जब उनसे पूछा गया कि क्या ब्रांड मैकडोनाल्ड पर इसकी वजह से प्रभाव पड़ा है, तो उन्होंने कहा, ‘मैं ऐसा नहीं सोचता। पश्चिम और दक्षिण भारत की दृष्टि से हम पूरी ताकत से काम कर रहे हैं और चीजें हमारे लिए अच्छी हैं।’ 
 
उन्होंने कहा, ‘ग्राहक इस बात की परवाह नहीं करते कि रेस्तरां का मालिक कौन है। ग्राहक मैकडोनाल्ड बस मैकडोनाल्ड के लिए आ रहा है और उसके लिए यह जानना जरुरी नहीं है कि फ्रैंचाइजी कौन है।’ जतिया ने कहा कि इसका निश्चित ही दिल्ली में असर होगा क्योंकि मैकडोनाल्ड के कई स्टोर बंद हो गए हैं।
 
उन्होंने कहा, ‘बिल्कुल, वे अन्य किसी ब्रांड का इस्तेमाल करेंगे।’ उन्होंने कहा, ‘भारत में हमारे (मैकडोनाल्ड के) 420 रेस्तरां हैं और हम साल में 30 नये खोल रहे हैं। ब्रांड की दृष्टि से 43 रेस्तरां को कवर करना बस सालभर की बात है। मेरी दृष्टि में यह आकस्मिक मामूली झटका है।’ (भाषा)
Show comments

'वंदे मातरम' विवाद के बाद सोनिया और राहुल की बढ़ी मुश्किलें, दोनों के खिलाफ थाने में दर्ज हुई FIR, मामले पर क्‍या बोले बंकिम चट्टोपाध्याय के वंशज?

NTA का बड़ा फैसला, UGC-NET परीक्षा हुई रद्द, इन 3 विषयों की दोबारा होगी Exam, जानिए क्या है कारण?

पश्चिम बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर ने लगाई फांसी, TMC दफ्तर में फंदे से लटका मिला शव, मामले पर क्‍या बोलीं ममता बनर्जी?

भारत की रक्षा क्षेत्र में बड़ी छलांग, दिव्यास्त्र Mk3 का हुआ सफल टेस्ट, जानिए स्‍वदेशी ड्रोन की खासियत

क्या है 'मुंढे इफेक्ट'? जानिए कैसे IAS तुकाराम मुंढे ने एक ही झटके में बदल दी खाद्य सुरक्षा की तस्वीर, ब्लिंकिट से लेकर KFC और Starbucks को भी थमाए नोटिस!

सभी देखें

यूपी में सड़क सुरक्षा व शून्य मृत्युदर की दिशा में परिवहन विभाग ने उठाए कड़े कदम

'वंदे मातरम' विवाद के बाद सोनिया और राहुल की बढ़ी मुश्किलें, दोनों के खिलाफ थाने में दर्ज हुई FIR, मामले पर क्‍या बोले बंकिम चट्टोपाध्याय के वंशज?

दिव्यांगजनों को डिजिटल सशक्त बना रही योगी सरकार, स्मार्टफोन-टैबलेट से बढ़ी पहुंच

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया देश के पहले वर्चुअल चिड़ियाघर का लोकार्पण, आप भी एंजॉय करें 14D-360 डिग्री थिएटर में फिल्म

यूपी में दिखता है बदलाव, मजबूत नेतृत्व से कानून व्यवस्था में बढ़ा लोगों का भरोसा : नाना पाटेकर

अगला लेख