ganesh chaturthi
✕

कमजोर वैश्विक रुख से सोना 270 रुपए टूटा, चांदी भी हुई 320 रुपए कमजोर

Updated: सोमवार, 3 अप्रैल 2023 (19:19 IST)
नई दिल्ली। कमजोर वैश्विक रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 270 रुपए की गिरावट के साथ 59,480 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 59,750 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 320 रुपए घटकर 71,780 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई।
 
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा कि दिल्ली के बाजार में सोने का हाजिर भाव 270 रुपए की गिरावट के साथ 59,480 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,964 डॉलर प्रति औंस रह गया जबकि चांदी का भाव भी नुकसान के साथ 23.80 डॉलर प्रति औंस पर आ गया।
 
रिलायंस सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक श्रीराम अय्यर ने कहा कि ओपेक के कच्चे तेल के उत्पादन में कटौती किए जाने के चौंकाने वाले फैसले से मुद्रास्फीति को लेकर चिंता बढ़ेगी। इससे अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व अपने आक्रामक रुख को बनाए रख सकता है। इसके चलते सोमवार को कॉमेक्स में सोने की कीमतों में एशियाई कारोबार के घंटों में गिरावट देखी गई। उन्होंने कहा कि कारोबार के दौरान अमेरिकी डॉलर तथा अमेरिकी बॉन्ड आय अधिक बने रहने से भी रुपए में गिरावट आई।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

ज्ञानेश तुरंत दें इस्तीफा...राहुल गांधी ने कहा- मोदी और शाह की भी जांच कराएंगे

CJP का चुनाव आयोग को 48 घंटे का अल्टीमेटम, कहा- ज्ञानेश नहीं हटे तो जंतर-मंतर 2.0 होगा

एक खून माफ होता तो... VIP प्रमुख मुकेश सहनी का CEC ज्ञानेश कुमार पर बेहद विवादित बयान

समस्तीपुर में भी जमुई जैसा हादसा, फोटो लेने रुकी लड़की के साथ मनचलों ने की बदसलूकी

त्योहारी सीजन से पहले महंगाई से बड़ी राहत: सरकार ने घटाया खाद्य तेलों पर आयात शुल्क, सस्ते होंगे सोयाबीन-पाम और सूरजमुखी तेल

सभी देखें

देश की राजनीति में बढ़ता मध्यप्रदेश का दबदबा, भाजपा ने चार नेताओं को सौंपी बड़े राज्यों की कमान

सीएम डॉ. मोहन ने देखीं मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के कार्यक्रम की तैयारियां, कहा- सरकार का ये कदम क्रांतिकारी

ज्ञानेश तुरंत दें इस्तीफा...राहुल गांधी ने कहा- मोदी और शाह की भी जांच कराएंगे

सूदखोर महिला से परेशान युवक ने लगाई फांसी, कर्ज लिया और चुका दिया, फिर क्‍यों ले ली खुद की जान?

यमुना एक्सप्रेस-वे पर जलकर खाक हुई बस का 6 राज्यों से कनेक्शन, छतरपुर से चल रहा था बस ट्रैवल्स का दफ्तर

अगला लेख