dharma sangrah
✕

जियो ने लॉन्च किए 3 नए ‘जियोटीवी प्रीमियम प्लान्स’, फ्री मिलेगा ओटीटी ऐप्स सब्सक्रिप्शन

Updated: शुक्रवार, 15 दिसंबर 2023 (14:58 IST)
नई दिल्ली। नए साल पर जियो ने अपने ग्राहकों के लिए एंटरटेनमेंट का धमाका किया है। कंपनी ने ‘जियोटीवी प्रीमियम प्लान्स’ के नाम से ओटीटी ऐप्स के सब्सक्रिप्शन वाले तीन नए मोबाइल प्लान्स लॉन्च किए हैं।
 
जियोसिनेमा प्रीमियम, डिज़्नी+हॉटस्टार, ज़ी5, सोनीलिव, प्राइम वीडियो (मोबाइल), लायंसगेट प्ले, डिस्कवरी+, डॉक्यूबे, सनएनएक्सटी, होइचोइ, प्लैनेट मराठी, चौपाल, एपिकऑन और कांचा लन्नका जैसे करीब 14 ओटीटी ऐप्स, प्लान्स के साथ फ्री मिलेंगे। 
 
ओटीटी ऐप्स के जरिए राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रिय भाषाओं का कंटेंट देखा जा सकेगा। प्लान के साथ बंडल किए गए इन ओटीटी ऐप्स के सब्सक्रिप्शन्स की कीमत करीब 1000 रु है। 398 रु के प्लान में 12 ओटीटी ऐप्स तो 1198 रुपए और 4498 रुपए के प्लान्स में 14 ओटीटी ऐप्स का सब्सक्रिप्शन ग्राहकों को फ्री मिलेगा। 398 रुपए के प्लान की वैलेडिटी 28 दिन होगी।
 
1198 रुपए वाला प्लान 84 दिनों तक वैद्य रहेगा। तो वहीं 365 दिनों की वैलेडिटी वाले प्लान की कीमत 4498 रुपए रखी गई है। हर प्लान में ग्राहकों को प्रतिदिन 2 जीबी डेटा भी मिलेगा।
 
‘जियोटीवी प्रीमियम प्लान्स’ रिचार्ज करने पर अलग-अलग कई ओटीटी सब्सक्रिप्शन खरीदने का झंझट खत्म हो जाएगा। जियोटीवी ऐप में साइन-इन करने पर, ओटीटी ऐप्स के लिए अलग लॉगिन और पासवर्ड बनाने और याद रखने की जरूरत नहीं होगी। 4498 रुपए वाले प्लान लेने पर वन-क्लिक कस्टमर केयर कॉल बैक की सुविधा भी उपलब्ध है।

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

"राहुल गांधी को भारत से इतनी नफरत क्यों?" कोलंबिया यूनिवर्सिटी के बयान पर भड़की भाजपा, कह दी बड़ी बात

दुनिया का इकलौता मंदिर जहां शांत रूप में पूजे जाते हैं भगवान नृसिंह; 6 महीने यहीं होंगे बद्रीनारायण के दर्शन, सीएम धामी की अपील

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की मां चंबल की आरती, प्रदेश की निरंतर उन्नति, खुशहाली की कामना की

बहरीन हमले पर अमेरिका का पलटवार! ईरान के केशम द्वीप पर एयरस्ट्राइक; होर्मुज स्ट्रेट में बढ़ा तनाव

अगला लेख