Hanuman Chalisa
✕

Jio का नया OTT पास : 200 रुपए में 15 OTT, 1000 से ज्यादा टीवी चैनल और 30GB डेटा

Updated: बुधवार, 27 मई 2026 (12:36 IST)
- YouTube Premium, Prime Video और JioHotstar समेत 15 OTT एक ही पैक में 
- MyJio ऐप, जियो वेबसाइट और रिचार्ज ऐप्स से OTT पास तुरंत एक्टिव कर सकेंगे ग्राहक 
- 28 दिन की वैलिडिटी के साथ मिलेगा खूब सारा मनोरंजन और डेटा
Jio OTT Pass Launch : अगर आप अलग-अलग OTT ऐप्स के लिए बार-बार रिचार्ज कराने से बचना चाहते हैं, तो जियो (Jio) एक नया ऑफर लेकर आया है। कंपनी ने 200 रुपए का नया Jio OTT Pass लॉन्च किया है, जिसमें ग्राहकों को 15 प्रीमियम OTT ऐप्स, 1000 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल, 30GB हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड 5G की सुविधा मिलेगी। पैक की वैद्यता 28 दिनों की होगी। 
 
इस पैक में YouTube Premium, JioHotstar Mobile + Hollywood और Prime Video Mobile Edition शामिल हैं। इसके अलावा SonyLiv, ZEE5, Lionsgate Play, Discovery+, Sun NXT, FanCode, Kanccha Lannka, Planet Marathi, Chaupal, Hoichoi, TimesPlay और Tarang Plus जैसे 12 अतिरिक्त OTT प्लेटफॉर्म को जियोटीवी के माध्यम से एक्सेस किया जा सकता है। ग्राहक जियोटीवी पर 1000 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल भी देख सकेंगे।
ALSO READ: आकाश अंबानी का बड़ा बयान, AI युग का डिजिटल गेटवे बनेगा JiO
जियो के मुताबिक इसमें Star, Sony, Sun TV और Discovery जैसे नेटवर्क के कई मनोरंजन, फिल्म, स्पोर्ट्स और क्षेत्रीय चैनल भी शामिल हैं। 
 
इस ऑफर का फायदा उठाने के लिए ग्राहकों के पास पहले से एक एक्टिव जियो बेस प्लान होना जरूरी है। इसके बाद ग्राहक MyJio ऐप, Jio.com, रिटेल स्टोर या दूसरे रिचार्ज ऐप्स के जरिए 200 रुपए वाला OTT Pass एक्टिव कर सकते हैं।
ALSO READ: मुकेश अंबानी का बड़ा ऐलान, डेटा की तरह सस्ती होगी AI, Jio जोड़ेगा भारत को 'इंटेलिजेंस एरा' से
कंपनी के मुताबिक यह पैक ऐसे ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जो एक ही रिचार्ज में मनोरंजन, लाइव टीवी और इंटरनेट डेटा की सुविधा चाहते हैं।
Edited By : Chetan Gour

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

काशी की देव दीपावली पर दिखेगा भव्य नजारा, 11 लाख दीयों से जगमगाएंगे घाट; 2100 ड्रोन और लेजर शो होंगे आकर्षण

Jensen Huang दोबारा बनेंगे Nvidia के CEO, विवादों के बीच फिर संभालेंगे कंपनी की कमान, अमेरिकी सरकार ने दी हरी झंडी

UP में आयुष्मान अस्पतालों के ICU का होगा ऑडिट, योगी सरकार ने मरीजों की सुरक्षा के लिए उठाया बड़ा कदम

अयोध्या से जनकपुर धाम का सफर अब बेहद आसान, 28 नवंबर से आम यात्रियों के लिए दौड़ेगी सरयू-कमला एक्सप्रेस ट्रेन

सरयू-कमला एक्सप्रेस से रोटी-बेटी के रिश्ते को नई ऊर्जा : योगी

अगला लेख