sundarkand
✕

जियो-बीपी ने लॉन्च किया नया डीजल, हर ट्रक पर बचेंगे सालाना करीब 1 लाख 10 हजार रु.

Updated: मंगलवार, 16 मई 2023 (17:26 IST)
Jio-BP launched new diesel: नई दिल्ली। जियो-बीपी (Jio-BP) ने एक्टिव टेक्नोलॉजी (active technology) वाला एक नया डीजल मार्केट में लॉन्च किया है। यह डीजल देशभर के जियो-बीपी पेट्रोल पम्प्स (Jio-BP Petrol Pumps) पर उपलब्ध होगा। इंट्रोडक्टरी ऑफर के तहत इसे 1 रु. प्रति लीटर सस्ता बेचा जाएगा। हाई परफॉर्मेंस वाले इस नए डीजल के लिए कंपनी कोई भी अतिरिक्त लागत नहीं लेगी।
 
एडिटिवाइज्ड डीजल से ट्रकों की माइलेज बेहतर होगी और 4.3% तक ईंधन की बचत होगी। इस वजह से प्रत्येक ट्रक पर चालकों को 1.1 लाख रुपए तक की वार्षिक बचत होने की संभावना है। एक्टिव टेक्नोलॉजी वाला यह डीजल, ट्रक के इंजन में गंदगी को जमने नहीं देता।
 
कंपनी का दावा है कि यह इंजन में जमी गंदगी को भी लगातार साफ करता रहता है। इससे इंजन की ताकत बनी रहती है और ट्रक बिना किसी रुकावट के लंबी दूरी तय करते हैं। एक्टिव टेक्नोलॉजी वाला यह डीजल खासतौर पर वाणिज्यिक वाहनों के लिए बनाया गया है। इससे ट्रक ड्राइवरों का जोखिम तो कम होगा ही, ट्रक बेड़े के मालिकों को भी आर्थिक लाभ होगा।
 
जियो-बीपी के सीईओ हरीश सी. मेहता ने कहा कि हमारे लिए हर ग्राहक महत्वपूर्ण है। ट्रक ड्राइवरों की परिचालन लागत को कम करने में ईंधन के प्रभाव को हम समझते हैं। ईंधन के प्रदर्शन और इंजन के रखरखाव के बारे में उनकी चिंताओं को कम करने के लिए जियो-बीपी वर्षों से काम कर रहा है। यह एडिटिवयुक्त हाई परफॉर्मेंस वाला डीजल विशेष रूप से भारतीय सड़कों पर चलने वाले भारतीय वाहनों के लिए और भारतीय ड्राइविंग परिस्थितियों के लिए डिजाइन किया गया है।
 
ट्रक इंजन के महत्वपूर्ण पुर्जों पर और विशेष रूप से ईंधन इंजेक्टरों पर गंदगी जम जाती है। आधुनिक ट्रकों के इंजेक्शन सिस्टम में इंजेक्टरों के छिद्र बेहद छोटे आकार के होते हैं और उन पर जल्द गंदगी जमने की आशंका बनी रहती है। इससे ट्रक इंजन की क्षमता प्रभावित होती है और ईंधन की खपत भी बढ़ती है। इंजन पर असर होगा तो जाहिर है रखरखाव की लागत में भी बढ़ोतरी होगी।

एक्टिव टेक्नोलॉजी के साथ जियो-बीपी का नया डीजल भारतीय वाहनों और ड्राइविंग परिस्थितियों के लिए डिजाइन किया गया है ताकि इंजन को हानिकारक गंदगी से बचाया जा सके।
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

2026 फिजिक्स नोबेल फ्रांसिस हाल्जेन को, अंतरिक्ष के रहस्यमयी न्यूट्रिनो पकड़ने की तकनीक ने खोले ब्रह्मांड के राज

कोई नहीं बचेगा, सब पर कार्रवाई होगी...राहुल गांधी का अब तक का सबसे बड़ा हमला

Vivo V80 हुआ लॉन्च, 7200mAh बैटरी और 50MP ZEISS कैमरा, कीमत सुनकर कहेंगे- इतना सस्ता?

Honda XR300 Rally : सस्ती होंडा बाइक मचाइएगी धमाल, 13 लीटर टैंक और ट्रैक्शन कंट्रोल समेत मिलेंगे ये फीचर्स

नागिन से खिलवाड़ पड़ा भारी! डसने से दिव्यांग की मौत, वीडियो बनाने के चक्कर में गई जान

सभी देखें

Delhi NCR Earthquake : दिल्ली-एनसीआर और उत्तराखंड में भूकंप के झटके

Congress Protest : 2 घंटे की हिरासत के बाद राहुल-प्रियंका गांधी रिहा, EC के बाहर प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने लिया था हिरासत में

विपक्षी सांसदों ने मिलने का समय मांगा ही नहीं, SIR पर प्रदर्शन के बीच EC का बड़ा दावा

दशहरा पर किसानों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, अनुदान पर मिलेंगे कृषि यंत्र, 7 से 20 अक्टूबर तक करें आवेदन

लखनऊ बनेगा AI-Deep Tech का नया हब, सीएम योगी ने रखा IT City Phase-2 का शिलान्यास; 50 AI स्टार्टअप का लक्ष्य

अगला लेख