Hanuman Chalisa
✕

घटी थोक मुद्रास्फीति, सस्ती हुई ये वस्तुएं

Updated: सोमवार, 16 अप्रैल 2018 (13:43 IST)
नई दिल्ली। सस्ते खाद्य पदार्थों विशेषकर दाल एवं सब्जियों के कारण थोक मूल्य आधारित मुद्रास्फीति मार्च में थोड़ा कम होकर 2.47 प्रतिशत पर आ गई है। थोक मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति इस साल फरवरी में 2.48 प्रतिशत और पिछले साल मार्च में 5.11 प्रतिशत रही थी। 

सरकार द्वारा आज जारी आंकड़ों के अनुसार मार्च में खाद्य पदार्थ 0.29 प्रतिशत सस्ते हुए हैं। फरवरी में ये 0.88 प्रतिशत महंगे हुए थे।  इसी तरह मार्च के दौरान सब्जियां 2.70 प्रतिशत, दाल 20.58 प्रतिशत और गेहूं 1.19 प्रतिशत सस्ते हुए हैं। हालांकि ईंधन एवं विद्युत श्रेणी में मार्च में महंगाई 4.70 प्रतिशत बढ़ी है। फरवरी में इनकी मुद्रास्फीति 3.81 प्रतिशत बढ़ी थी।

जनवरी के मुद्रास्फीति के आंकड़े को 2.84 प्रतिशत के प्राथमिक आकलन से संशोधित कर 3.02 प्रतिशत कर दिया गया। पिछले सप्ताह जारी आंकड़ों के अनुसार खाद्य कीमतों में नरमी के कारण मार्च में खुदरा मुद्रास्फीति पांच महीने के निचले स्तर 4.28 प्रतिशत पर आ गई है।

चालू वित्त वर्ष की पहली मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक में रिजर्व बैंक ने मुद्रास्फीति का हवाला देकर नीतिगत दरों को यथावत रखा था। रिजर्व बैंक ने खुदरा मुद्रास्फीति के पूर्वानुमान को घटाकर अप्रैल-सितंबर छमाही के लिए 4.7-5.1 प्रतिशत तथा अक्टूबर- मार्च छमाही के लिए 4.4 प्रतिशत कर दिया था।

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

क्या ऑनलाइन कार की कीमतें ज्यादा पारदर्शी हैं?

सिवनी पुलिस कांड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सख्त, ASP-SDOP समेत 6 पुलिसकर्मी निलंबित

अगला लेख