Hanuman Chalisa

भारत की आर्थिक वृद्धि दर का अनुमान घटा, ADB ने 6.5 प्रतिशत किया

विकासशील एशिया तथा प्रशांत क्षेत्र में वृद्धि प्रभावित हो सकती है

Updated: बुधवार, 11 दिसंबर 2024 (15:16 IST)
India's economic growth: एशियाई विकास बैंक (ADB) ने निजी निवेश तथा आवास मांग में उम्मीद से कम वृद्धि के कारण चालू वित्त वर्ष 2024-25 के लिए भारत की आर्थिक वृद्धि दर (India's economic growth) का अनुमान 7 प्रतिशत से घटाकर 6.5 प्रतिशत कर दिया है। एडीबी ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए भारत के वृद्धि अनुमान को भी 7.2 प्रतिशत से घटाकर 7 प्रतिशत कर दिया है।ALSO READ: वैश्विक अर्थव्यवस्था की सॉफ्ट लैंडिंग की बढ़ रही है संभावना, क्या बोलीं वित्तमंत्री सीतारमण
 
एशिया तथा प्रशांत क्षेत्र में वृद्धि प्रभावित होगी : एशियाई विकास परिदृश्य (एडीओ) की बुधवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी व्यापार, राजकोषीय तथा आव्रजन नीतियों में बदलाव से विकासशील एशिया तथा प्रशांत क्षेत्र में वृद्धि प्रभावित हो सकती है और महंगाई बढ़ सकती है। रिपोर्ट में कहा गया है कि एशिया तथा प्रशांत क्षेत्र की अर्थव्यवस्थाओं के 2024 में 4.9 प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान है, जो एडीबी द्वारा सितंबर में लगाए गए 5 प्रतिशत के अनुमान से थोड़ा कम है।ALSO READ: मोदी का लक्ष्य भारत को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाना : गडकरी
 
एडीबी ने कहा कि निजी निवेश और आवास मांग में उम्मीद से कम वृद्धि से भारत की वृद्धि दर चालू वित्त वर्ष में 6.5 प्रतिशत रहने का अनुमान है। पहले भारतीय अर्थव्यवस्था के 7 प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान था। एडीबी ने अगले वित्त वर्ष के लिए भी वृद्धि दर के अनुमान को 7.2 प्रतिशत से घटाकर 7 प्रतिशत कर दिया गया है।ALSO READ: भारतीय अर्थव्यवस्था को लगा झटका, GDP वृद्धि दर में आई गिरावट
 
भारतीय रिजर्व बैंक ने भी चालू वित्त वर्ष के लिए वृद्धि अनुमान को 7.2 प्रतिशत से घटाकर पिछले सप्ताह 6.6 प्रतिशत कर दिया था। केंद्रीय बैंक ने आर्थिक गतिविधियों में सुस्ती तथा खाद्य पदार्थों की कीमतों में तेजी को देखते हुए मुद्रास्फीति का अनुमान भी बढ़ाकर 4.8 प्रतिशत कर दिया था। भारत की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर चालू वित्त वर्ष 2024-25 की जुलाई-सितंबर तिमाही में 7 तिमाहियों के निचले स्तर 5.4 प्रतिशत पर आ गई थी जबकि आरबीआई ने स्वयं इसके 7 प्रतिशत पर रहने का अनुमान लगाया था।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Hunger Strike पर बैठे सोनम वांगचुक क्यों भड़के, क्या अभिजीत दीपके की ओर इशारा, सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग

डोनाल्ड ट्रंप ने नोबेल पुरस्कार पर फिर किया दावा! खुद को बताया 'असली' हकदार

5 दिन में बाबा बर्फानी 'अंतर्ध्यान' बड़ी चेतावनी तो नहीं, अमरनाथ गुफा में कैसे बनता है बर्फ का शिवलिंग? क्या है विज्ञान और आस्था का सबसे बड़ा रहस्य

तबाही देख दहली दुनिया, अयातुल्ला अली खामेनेई के गुप्त ठिकाने का 35 सेंकड का वीडियो, US-Israel की Airstrike के Unseen फुटेज

पहली फुल-साइज इलेक्ट्रिक बाइक, 140KM की रेंज और 30 मिनट में फास्ट चार्जिंग

सभी देखें

LIVE: अमरनाथ यात्रा : 1.70 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन

फ्रांस की मोरोक्को पर 2 गोलों की जीत के बाद पेरिस में भड़के दंगे (Video)

चंपत राय समेत 3 दिग्गजों की डिजिटल ID ब्लॉक, आखिर क्यों लिया गया यह फैसला?

दतिया उपचुनाव: कांग्रेस में टिकट को लेकर सिरफुटौव्वल, अवधेश नायक और घनश्याम सिंह की बयानबाजी से बढ़ी तकरार

सीएम योगी का सपा और कांग्रेस से सवाल, क्या जामा मस्जिद में हनुमान चालीस कराएंगे?

अगला लेख