ramcharitmanas
✕

प्रसाद बोले- स्पेक्ट्रम नीलामी इसी वर्ष, JIO के नाहटा ने कहा- कीमतों पर ध्यान देने की जरूरत

Updated: सोमवार, 14 अक्टूबर 2019 (18:44 IST)
नई दिल्ली। संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने स्पेक्ट्रम मूल्य में सुधार का आश्वासन देते हुए सोमवार को कहा कि स्पेक्ट्रम नीलामी चालू वित्त वर्ष में ही की जाएगी। 
 
प्रसाद ने यहां प्रौद्योगिकी पर आधारित तीन दिवसीय इंडिया मोबाइल कांग्रेस (आईएमसी) 2019 के शुभारंभ के मौके पर यह घोषणा करते हुए कहा कि टेलीकॉम क्षेत्र के लिए आवश्यक सभी नीतिगत सुघार किए गए हैं। अब स्पेक्ट्रम मूल्य को लेकर चिंता जताई जा रही है। इसके मद्देनजर स्पेक्ट्रम मूल्य में भी सुधार किया जाएगा।
 
स्पेक्ट्रम कीमतों पर ध्यान देने की जरूरत : रिलायंस जियो बोर्ड के निदेशक महेंद्र नाहटा ने इस मौके पर कहा कि 5जी स्पेक्ट्रम की कीमतों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। सरकार को 5जी स्पेक्ट्रम की समय पर उपलब्धता के लिए एक स्पष्ट रोडमैप तैयार करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि दूरसंचार क्षेत्र पर समग्र रूप से विचार करने की जरूरत है। 4जी नेटवर्क में 50 अरब डॉलर का निवेश हुआ है और रिलायंस जियो सबसे बड़ा नेटवर्क है। उन्होंने कहा कि देश में 5जी नेटवर्क शुरू करने के लिए स्पेक्ट्रम, उपकरण निर्माण, डेवलपर और सर्विस के लिए एक नीति बनाने की जरूरत है।
 
एयरटेल के सुनील भारती मित्तल ने आईएमसी को संबोधित करते हुए कहा कि दुनिया के प्रमुख देशों की तुलना में देश में स्पेक्ट्रम का मूल्य करीब सात गुना तक अधिक है। 
 
उल्लेखनीय है कि देश की प्रमुख दूरसंचार कंपनियों ने सरकार को 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी फिलहाल नहीं करने की सलाह दी है। कंपनियों ने कहा कि 5जी स्पेक्ट्रम नीलामी से पहले देश में इसके लिए इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण पर जोर दिया जाना चाहिए।

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

SIR पर रोक लगाने सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी, याचिका में मिलीं 14 खामियां

केरलम, तमिलनाडु, ओडिशा समेत 6 राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त, ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के राज्यपाल

सीएम डॉ. मोहन यादव ने पीएम मोदी के कार्यकाल को किया याद, वर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाएगा मध्यप्रदेश

Mission Shakti 6.0: मेरठ में महिलाओं की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए पैदल मार्च, बेटियों को दिया सशक्त बनने का संदेश

Poonch Encounter : पुंछ में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, लैंडमाइन धमाके में लश्कर के टॉप कमांडर समेत 4 आतंकी ढेर

अगला लेख