Hanuman Chalisa
✕

JIO का कमाल, इंटरनेट उपयोग के मामले में भारत दूसरे स्थान पर

Updated: बुधवार, 12 जून 2019 (19:33 IST)
नई दिल्ली। रिलायंस जियो के इंटरनेट की पहुंच आसान बनाने से विश्व में इसके इस्तेमाल के मामले में भारत दूसरे स्थान पर पहुंच गया। 
 
मैरी मीकर की इंटरनेट इस्तेमाल के संबंध में 2019 की रिपोर्ट में कहा गया है कि विश्व में चीन इंटरनेट का उपयोग करने वाले देशों में में सबसे ऊपर है। चीन का हिस्सा 21 प्रतिशत है और इसके बाद भारत 12 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर है। अमेरिका का हिस्सा भारत की तुलना में एक तिहाई कम 8 प्रतिशत ही है।
 
रिपोर्ट के अनुसार, वैश्विक स्तर पर इंटरनेट इस्तेमाल करने की वृद्धि दर मजबूती से किंतु धीमी गति से बढ़ रही है। हालांकि 2018 में इसकी वृद्धि दर एक साल पहले के सात प्रतिशत की तुलना में छह प्रतिशत रही थी।
 
तीन साल पहले भारतीय दूरसंचार क्षेत्र में कदम रखने वाली मुकेश अंबानी की रिलायंस जियो अमेरिका के बाद किसी भी अन्य देश की सबसे उन्नयन इंटरनेट कंपनी बन चुकी है। रिलायंस जियो के 30 करोड़ 70 लाख मोबाइल फोन उपभोक्ता हैं।
 
रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया कि हम एक हाईब्रिड ऑनलाइन से ऑफलाइन वाणिज्य मंच रिलायंस के खुदरा केंद्रों को जियो डिजिटल इंफ्रास्ट्रकचर एवं सेवाओं के साथ जोड़कर तैयार कर रहे हैं। इससे रिलायंस रिटेल केंद्रों पर 35 करोड़ उपभोक्ताओं की पहुंच होगी। 
 
रिपोर्ट के अनुसार, जियो का वार्षिक डाटा इस्तेमाल 2018 में 17.18 अरब जीबी हो गया जो एक साल पहले के नौ जीबी की तुलना में करीब दोगुना है। रिलायंस के ऑफलाइन रिटेल स्टोरों की संख्या करीब 11 हजार है।
 

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

योगी सरकार में खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास को नई रफ्तार, 1548 करोड़ रुपए से 8397 परियोजनाएं ला रहीं बदलाव

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

कन्नौज के इत्र की खुशबू से महका ट्रेड शो, पांचवीं पीढ़ी ने संभाली विरासत

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

योगी सरकार की स्मार्ट पुलिसिंग का दबदबा देखने उमड़ रहे देश और विदेश के विजिटर्स

अगला लेख