ramcharitmanas

मोदी व जयशंकर के साथ द्विपक्षीय सामरिक साझेदारी के महत्वाकांक्षी एजेंडे पर चर्चा करेंगे पोम्पिओ

Updated: बुधवार, 12 जून 2019 (18:40 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ इस महीने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात के दौरान भारत और अमेरिका के मध्य सामरिक साझेदारी के एक महत्वाकांक्षी एजेंडे पर चर्चा करेंगे। पोम्पिओ 24 से 30 जून तक हिन्द-प्रशांत क्षेत्र के 4 देशों- भारत, श्रीलंका, जापान और दक्षिण कोरिया की यात्रा करेंगे।
 
विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मोर्गन ओर्तागस ने मंगलवार को कहा कि पोम्पिओ की हिन्द-प्रशांत के 4 देशों की यात्रा का मकसद अमेरिका की महत्वपूर्ण देशों के साथ साझेदारियों को और मजबूत करना है ताकि मुक्त और निर्बाध हिन्द-प्रशांत के साझा लक्ष्य को पाने की दिशा में आगे बढ़ा जा सके।
 
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री (नरेन्द्र) मोदी को चुनावों में हाल में मिली जीत ने वैश्विक मंच पर अहम भूमिका निभाने वाले सशक्त एवं समृद्ध भारत के लिए अपने दृष्टिकोण को लागू करने के लिए सुअवसर प्रदान किया है।
 
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री मोदी का जापान के ओसाका में 28-29 जून को होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन के इतर भी मुलाकात करने का कार्यक्रम है। उन्होंने विस्तृत जानकारी दिए बिना बताया कि मोदी और जयशंकर के साथ बैठक में पोम्पिओ भारत और अमेरिका की सामरिक साझेदारी के लिए हमारे महत्वाकांक्षी एजेंडे पर चर्चा करेंगे।
 
पोम्पिओ नई दिल्ली से कोलंबो जाएंगे, जहां वे ईस्टर के मौके पर हुए आतंकवादी हमले के खिलाफ श्रीलंका के लोगों के प्रति अमेरिकी एकजुटता भी प्रदर्शित करेंगे। इसके बाद पोम्पिओ जी-20 नेताओं के शिखर सम्मेलन में ओसाका जाएंगे। यात्रा के अंत में वे दक्षिण कोरिया जाएंगे। (भाषा)

Show comments

2.50 लाख रुपए में आएगी Royal Enfield की नई Adventure Bike! Himalayan 440 में मिलेंगे 443cc इंजन और 21-इंच व्हील

₹1.10 लाख में आया नया Electric Scooter, 243 KM की रेंज और 70 लीटर स्टोरेज ने मचाई हलचल

अलर्ट हो जाओ इंदौर... बड़ी होटलों- डेयरियों में दूध के प्रोडक्‍ट्स असुरक्षित, जांच के बाद आई रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

क्या होती है टेस्टोस्टेरोन जांच? अमेरिका में सैनिकों के लिए इसे क्यों किया गया अनिवार्य

जेंडर चेंज कर पुरुष से बनी औरत, किन्‍नर लेडी अघोरी के बारे में हो रहे कई खुलासे, उज्‍जैन में चिता का मांस खाने पर हुई थी FIR

सभी देखें

राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO बने एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा, अब सामने होंगी ये बड़ी चुनौतियां

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से मिले विदेश मंत्री जयशंकर, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा

कान्हा की नगरी में गूंजा कृष्ण नाम, जन्मभूमि से निकली भव्य श्रीकृष्णोत्सव शोभायात्रा, भक्तों का उमड़ा सैलाब

'योगी बाबा आयो है, 1051 करोड़ लायो है', श्रीकांत शर्मा ने गिनाए ब्रज के विकास कार्य; बोले- जहां कीचड़ था, वहां बनी सड़कें

गोरखपुर में शिक्षक दिवस पर 81 शिक्षकों को सम्मानित करेंगे CM योगी, देखें पूरी डिटेल

अगला लेख