dharma sangrah
Wed, 21 Oct 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. Hyundai Motor India, i10 car

हुंदै ने पेश किया आई-10 का नया संस्करण

Hyundai Motor India
नई दिल्ली। हुंदै मोटर इंडिया ने अपनी हैचबेक ग्रेंड आई-10 का उन्नत संस्करण सोमवार को पेश किया जिसकी शुरुआती कीमत दिल्ली शोरूम में 4.58 लाख रुपए है।
 
कंपनी के बयान में कहा गया है कि आई-10 के पेट्रोल संस्करण की कीमत दिल्ली शोरूम में 4.58 लाख रुपए से 6.82 लाख रुपए है, वहीं डीजल संस्करण की कीमत दिल्ली शोरूम में 5.68 लाख रुपए से 7.32 लाख रुपए रहेगी। 
 
बयान के अनुसार, भारत में ग्रेंड आई-10 की 5.5 लाख से अधिक इकाई बिकी हैं। कंपनी को उम्मीद है कि नए आई-10 से इस खंड में नया मानक तय होगा। (भाषा) 
ये भी पढ़ें
सपा-कांग्रेस गठबंधन पर भाजपा ने कसा तंज...