suvichar

जीएसटी दर में कमी के बाद हुंदै का ई-वाहन कोना 1.58 लाख रुपए सस्ता

Updated: शुक्रवार, 2 अगस्त 2019 (18:35 IST)
नई दिल्ली। हुंदै मोटर इंडिया ने अपनी पहली बैटरी चालित एसयूवी कोना की कीमत में 1.58 लाख रुपए की कमी की शुक्रवार को घोषणा की।
 
वाहन कंपनी ने कहा कि इस तरह के वाहनों पर जीएसटी में कमी का लाभ ग्राहकों तक पहुंचाने के लिए यह निर्णय किया गया है। इस मॉडल की कीमत अब 23.71 लाख रुपए की होगी। इससे पहले कंपनी ने कार की कीमत 25.3 लाख रुपए घोषित की थी।
 
हुंदै मोटर इंडिया ने बयान जारी कर कहा कि कोना इलेक्ट्रिक की नई कीमत 1 अगस्त 2019 से प्रभावी हो गई है। कंपनी ने कहा कि उसे इस मॉडल के लिए 152 बुकिंग प्राप्त हुई। कार की बिक्री 11 शहरों में 15 डीलरों के जरिए की जाएगी।
 
इससे पहले टाटा मोटर्स ने टिगोर ईवी के दाम में 80,000 की कमी की गुरुवार को घोषणा की थी। पिछले सप्ताह उच्चाधिकार प्राप्त जीएसटी परिषद ने ई-वाहनों पर जीएसटी की दर को 12 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत करने का निर्णय किया था। परिषद ने ई-वाहन चार्जर पर भी जीएसटी को घटाकर 18 प्रतिशत से 5 प्रतिशत करने का फैसला किया है। 

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

रीवा-सतना के बाढ़ पीड़ितों को कपड़े-खाना और शुद्ध पानी उपलब्ध कराया जाए: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से की सौजन्य भेंट

नई दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचे सीएम डॉ.मोहन यादव, रविवार को करेंगे बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण

सोनिया गांधी की किताब 'Belonging: A Journey of Love' पर क्‍या है कंट्रोवर्सी, प्रकाशन ने क्‍यों छापने से किया इनकार?

किसी ने पूछा— RSS जॉइन करने पर मुझे क्या मिलेगा, न्‍यू यॉर्क में संघ प्रमुख मोहन भागवत ने दिया ये जवाब

अगला लेख