dharma sangrah
✕

एचपी का नया 'प्रो8 टैबलेट' लांच

Updated: मंगलवार, 5 सितम्बर 2017 (19:35 IST)
नई दिल्ली। सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की कंपनी एचपी इंक इंडिया ने 'मेड फॉर इंडिया' प्रो8 टैबलेट श्रृंखला की मंगलवार को पेशकश की। इसकी कीमत 19374 रुपए से शुरू है।
  
कंपनी के प्रबंध निदेशक समीर चंद्रा ने आज यहां आयोजित एक कार्यक्रम में आठ इंच वाला यह टैबलेट लांच करते हुए बताया कि यह 22 भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करता है और इसकी बैट्री 15 घंटे तक चलती है। 
 
इसे भारतीय मौसम को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। इसी वजह से इसे डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंट बनाया गया है। इस पर सूरज की रोशनी में भी आसानी से पढ़ा जा सकता है। इसमें कस्टमाइजेशन की भी सुविधा है। इस पर आधार आधारित सत्यापन के लिए आइरिस और फिंगरप्रिंट स्कैनर हैं। वित्तीय लेनदेन के लिए थर्मल प्रिंटर और मैग्नेटिक स्ट्रिप रीडर है। इसमें बार कोड स्कैनर भी है। 
 
प्री लोडेड ऐप के साथ आने वाले इस टैबलेट में एंड्रायड का मार्शमैलो, क्वाडकोर प्रोसेसर, दो जीबी रैम, 16 जीबी ऑन बोर्ड स्टोरेज, 64 जीबी एक्सपेंडेबल स्टोरेज, ब्लूटूथ, 4जी एलटीई कनेक्टिविटी, वाई फाई, जीपीएस, ए-जीपीएस और 6000 एमएएच उच्च क्षमता वाली बैटरी है। इसमें तीन साल की वैकल्पिक ऑनसाइट वारंटी है। 
 
चंद्रा के अनुसार, सरकार डिजिटलीकरण को बढ़ावा दे रही है और भारत के इस डिजिटल सफर में उनकी कंपनी ऐसे समाधान मुहैया करना चाहती है, जो लोगों की जिंदगी की समस्याओं का समाधान कर पाएं। इन मेड फॉर इंडिया डिवाइस का उद्देश्य नकद हस्तांतरण, वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देना तथा स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ अधिक लोगों तक पहुंचाना है। (वार्ता)

Show comments

PM मोदी से सवाल पूछने वाली नॉर्वे की पत्रकार हेले लिंग फिर चर्चा में, जानिए इस बार क्या है पूरा मामला

Jensen Huang ने Nvidia के CEO पद से दिया इस्तीफा, 33 साल बाद छोड़ी कंपनी, जानिए कौन संभालेगा जिम्मेदारी

सोनिया गांधी की आत्मकथा पर बवाल, दिल्ली में जलाई किताब, प्रियंका गांधी ने दिया जवाब

अखिलेश जी, आपका पीडीए तो ‘पीट देगा अहीर’ बन गया

Mahindra ला रही 4 नई SUV, BE 07 से Thar Roxx तक जानिए पूरी डिटेल

सभी देखें

Mahadev App Case: महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ED ने किया गिरफ्तार, रायपुर कोर्ट में पेश

PM मोदी ने मैसूर में देश के पहले LED Dome तारामंडल 'कॉसमॉस' का किया उद्घाटन, युवाओं के लिए खुलेंगे अंतरिक्ष विज्ञान के नए अवसर

Tigri Ganga Mela 2026 : 17 कलाकार और 16 शिक्षण संस्थान सजाएंगे सांस्कृतिक मंच, जानिए कब होंगे खास कार्यक्रम

UP News : NEP के तहत यूपी ने बनाया नया रिकॉर्ड, अब स्कूलों में बच्चों को AI और उद्यमिता की ट्रेनिंग

UP School News : योगी सरकार का बड़ा फैसला, कक्षा 1 और 2 के बच्चों का होगा आकलन, दिसंबर से शुरू होगी प्रक्रिया

अगला लेख