शुक्रवार, 27 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. Housing prices up by around 20% in last 2 years across 8 major cities
Last Modified: गुरुवार, 29 फ़रवरी 2024 (08:46 IST)

8 शहरों में 20 प्रतिशत तक महंगे हुए घर, 3 में 30 फीसदी बढ़े दाम

2021 के स्तर की तुलना में 2023 महंगा हुआ अपने घर का सपना

8 शहरों में 20 प्रतिशत तक महंगे हुए घर, 3 में 30 फीसदी बढ़े दाम - Housing prices up by around 20% in last 2 years across 8 major cities
नई दिल्ली। क्रेडाई, कोलियर्स और लियासस फोरस की तरफ से संयुक्त रूप से जारी रिपोर्ट के अनुसार, देश के 8 प्रमुख शहरों में घरों की मांग बढ़ने से पिछले 2 वर्षों में घरों की कीमतों में औसतन 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।
 
रिपोर्ट के अनुसार, बीते 2 वर्षों में मांग मजबूत बने रहने से 8 शहरों में कीमतें तेजी से बढ़ी हैं। इनमें अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, दिल्ली-एनसीआर, हैदराबाद, कोलकाता, मुंबई और पुणे शामिल हैं।
 
बेंगलुरु, दिल्ली-एनसीआर और कोलकाता में 2021 के स्तर की तुलना में 2023 में घरों की औसत कीमतों में सर्वाधिक 30 प्रतिशत की औसत वृद्धि देखी गई है।
 
लियासस फोरस के प्रबंध निदेशक पंकज कपूर ने कहा कि रियल एस्टेट की स्थिति उस समय सबसे अधिक उत्पादक होती है जब बिक्री, आपूर्ति और कीमतें बढ़ रही होती हैं और मूल्य वृद्धि पर अटकलबाजी नहीं होती है। (भाषा)
Edited by : Nrapendra Gupta 
ये भी पढ़ें
Weather Update: कड़ाके की ठंड विदाई की ओर, कुछ राज्यों में ओले और बारिश की संभावना