sundarkand
✕

एयरबैग की खामी ठीक करने के लिए होंडा ने 5,088 कारें मंगाईं वापस

Updated: मंगलवार, 30 जुलाई 2019 (00:13 IST)
नई दिल्ली। जापान की वाहन निर्माता कंपनी होंडा ने भारतीय बाजार से अपने पुरानी मॉडल की जैज, सिटी, सीआर-वी, सिविक और एकॉर्ड की 5,088 कारें ठीक कराने के लिए बाजार से वापस मंगाई हैं। इन गाड़ियों में लगे तकाता एयरबैग की खामी को ठीक करके इन्हें पुन: खरीददारों को लौटा दिया जाएगा। यह कवायद कंपनी के वैश्विक अभियान का हिस्सा है।
 
होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड (एचसीआईएल) ने कहा कि वह इस अभियान का विस्तार कर रही है। इसके तहत भारत में बाजार में बेची गई 5,088 इकाइयों में चालक और उसके साथ वाली सीट में लगे तकाता एयरबैग इन्फ्लेटर को बदला जाएगा।
 
होंडा ने कहा कि वह 2007-2013 के बीच बनी 2,099 होंडा सिटी कारें, 2003-2008 के बीच और 2011 की सीआर-वी की 2,577 इकाइयों तथा 2003 में बनी 350 एकॉर्ड कारों को वापस मंगा रही है।
 
इसके अलावा 2006-2008 के बीच की 52 सिविक कारों और 2009-12 के दौरान की 10 जैज कारों को भी मंगाया गया है। कंपनी ने कहा कि ग्राहक 29 जुलाई 2019 से देश के किसी भी डीलरशिप पर जाकर मुफ्त में इन्फ्लेटर बदलवा सकते हैं।

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

आंध्रप्रदेश में 10वीं की छात्रा पर आरी से हमला, दायां हाथ कटा, चेहरे, गर्दन, कान पर गंभीर चोटें, दरिंदगी देख दहला सबका दिल

कौन हैं सीएम उमर अब्‍दुल्‍ला की दूसरी बीवी निधि राजदान, कितनी पढ़ी लिखी हैं और पहले किससे हुई थी शादी?

PM नरेंद्र मोदी ने ली एकता परेड की सलामी, देश की सुरक्षा के लिए सजग रहने की दिलाई शपथ

इजरायल में नेतन्याहू या आइसेनकोट, 10 नवंबर को होगा फैसला, आखिर किसकी होगी ताजपोशी?

अगला लेख