suvichar

एचडीएफसी ने बढ़ाई ब्याज दर, जानिए क्या होगा असर...

Updated: मंगलवार, 10 अप्रैल 2018 (09:46 IST)
मुंबई। आवास ऋण देने वाली कंपनी एचडीएफसी ने ब्याज दर में 0.20 प्रतिशत की वृद्धि की है। यह अन्य वाणिज्यिक बैंकों के कदम के अनुरूप है। बैंक ने कहा कि खुदरा प्रधान उधारी दर (आरपीएलआर) में वृद्धि एक अप्रैल से प्रभावी होगी। 
 
कंपनी के एक प्रवक्ता ने कहा कि ब्याज दर में वृद्धि 0.05 प्रतिशत से 0.20 प्रतिशत तक है। कम राशि के कर्ज पर सबसे कम ब्याज दर बढ़ाई गई है। 
 
महिलाओं द्वारा लिए गए 30 लाख रुपए तक के कर्ज पर ब्याज दर अब 8.40 प्रतिशत होगी जबकि अन्य के लिए यह 8.45 प्रतिशत किया गया है। 
 
प्रवक्ता के अनुसार 30 लाख रुपए से लेकर 75 लाख रुपए तक के कर्ज पर महिलाओं के लिए ब्याज दर 8.55 प्रतिशत तथा अन्य के लिए 8.60 प्रतिशत होगी। वहीं 75 लाख रुपए से अधिक के कर्ज पर महिलाओं के लिए ब्याज दर 8.65 प्रतिशत तथा अन्य के लिए 8.70 प्रतिशत होगी। 
 
हालांकि रिजर्व बैंक ने नीतिगत दर में कोई वृद्धि नहीं की है लेकिन नकदी की कमी के कारण बैंक ब्याज दर बढ़ा रहे हैं। 
 
इससे पहले एक्सिस बैंक, यस बैंक तथा कोटक महिंद्रा बैंक ने कोष की सीमांत लागत आधारित ब्याज दर में वृद्धि की थी। उसके बाद एसबीआई समेत अन्य बैंकों ने भी यह कदम उठाया। (भाषा) 

Show comments

क्‍या अब सस्‍ती होगी चीनी, सरकार ने उठाया बड़ा कदम, यहां से आ रही शकर की खेप

कंगना रनौत के बयान पर बाबा रामदेव का पलटवार, बोले- ओछे लोगों पर टिप्पणी नहीं करना चाहता, पूरा देश जानता है मेरा योगदान

स्वाइन फ्लू को लेकर ICMR का बड़ा बयान, देश में नहीं मिला कोई नया वेरिएंट, जानिए कहां बढ़ रहे H1N1 के मरीज?

आरक्षण किसी की मांग पर खत्म नहीं किया जा सकता, चिराग पासवान का बड़ा बयान

NEW US Territory, होर्मुज पर ट्रंप का दावा, अमेरिका-ईरान टकराव ने बढ़ाई दुनिया की टेंशन

सभी देखें

रक्षाबंधन पर हर साल बहनों को योगी सरकार की बड़ी सौगात, अब तक बांटे 188 करोड़ रुपए से अधिक के नि:शुल्क टिकट

बांग्लादेश में हिंदू परिवार की निर्मम हत्या, बंद घर में मिले 4 शव, इस बात से नाराज थे आरोपी

रक्षाबंधन पर 3.54 लाख रसोइयों को CM योगी का बड़ा तोहफा, मानदेय बढ़कर 3000 रुपए हुआ, 5 लाख का इलाज और बीमा सुरक्षा कवच

क्‍या अब सस्‍ती होगी चीनी, सरकार ने उठाया बड़ा कदम, यहां से आ रही शकर की खेप

दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचे CM मोहन यादव, की अतिवृष्टि-राहत कार्यों की समीक्षा, जानें क्या दिए निर्देश?

अगला लेख