Daily Horoscope
✕

सरकार की नई योजना, जीएसटी के तहत डिजिटल पैमेंट पर मिलेगा 'कैशबैक'

Updated: शनिवार, 4 अगस्त 2018 (07:47 IST)
नोटबंदी के बाद केंद्र सरकार डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं चलाईं। सरकार ने रूपे कार्ड और भीम एप जैसे डिजिटल माध्यम भी जनता के लिए उपलब्ध करवाए। अब सरकार कैशबैक जैसा ऑफर भी जनता के लिए लाई है। 
 
सुशील मोदी की अगुवाई वाली मंत्री स्तरीय समूह ने ‘कैशबैक’ के माध्यम डिजिटल भुगतान को प्रोत्साहन देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी। इसके तहत रूपे कार्ड और भीम एप के जीएसटी डिजिटल भुगतान करने वालों को कैश बैक की सुविधा उपलब्ध होगी।
 
इसके लागू होने के बाद ग्राहक अगर रूपे कार्ड या भीम यूपीआई का उपयोग कर भुगतान करते हैं, उन्हें कुल जीएसटी राशि का 20 प्रतिशत ‘कैशबैक’ मिलेगा। इसकी अधिकतम सीमा 100 रुपए होगी। मंत्रियों के समूह की सिफारिशों को विचार के लिए जीएसटी परिषद के समक्ष रखा जाएगा। 
 
मोदी ने कहा कि रूपे और भीम का उपयोग करने वालों को ‘कैशबैक’ देने का मकसद खासकर अर्द्ध-शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देना है। इस कदम से राजस्व पर 1,000 करोड़ रुपए का सालाना प्रभाव पड़ेगा। इस राशि को केंद्र एवं राज्यों के बीच साझा किया जाएगा।
 
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जीएसटी परिषद द्वारा प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद इसके विस्तृत तौर-तरीके पर काम किया जाएगा। मोदी ने कहा कि इस कदम की सफलता के बाद प्रोत्साहन सभी कार्डधारकों को दिया जाएगा।

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

Delimitation Bill : परिसीमन बिल पर संसद सत्र से पहले PM मोदी का विपक्ष पर निशाना, बोले- राष्ट्रीय हित से बड़ा नहीं होना चाहिए पार्टी हित

दूल्हे ने शादी से ठीक पहले मांगी थार, दुल्हन पक्ष ने थमाई खिलौना गाड़ी और टूट गया रिश्ता

Weather Forecast: दिल्ली में बढ़ेगी ठंड, चेन्नई में बारिश का अलर्ट? जानिए 8 महानगरों का मौसम

UP Jal Jeevan Mission : यूपी की 13,700 पेयजल योजनाओं पर अब डिजिटल निगरानी, SCADA तकनीक से घर-घर पानी की सप्लाई पर रहेगी नजर

Cold Wave Alert : शीतलहर से बचाव के लिए योगी सरकार अलर्ट, लखनऊ में रैन बसेरों की बढ़ीं सुविधाएं; जानें कहां कितने लोगों के ठहरने का इंतजाम

अगला लेख