ramcharitmanas

मई में जीएसटी संग्रह 1.41 लाख करोड़, पिछले 2 माह से कम हुआ कलेक्शन

Updated: बुधवार, 1 जून 2022 (15:33 IST)
नई दिल्ली। मई माह में माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह एक साल पहले की समान अवधि की तुलना में 44 प्रतिशत बढ़कर करीब 1.41 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गया। यह आंकड़ा पिछले दो माह के जीएसटी संग्रह से कम है। अप्रैल में जीएसटी संग्रह 1.68 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर रहा था। उसके पहले मार्च, 2022 में जीएसटी संग्रह 1.42 लाख करोड़ रुपए रहा था।
 
वित्त मंत्रालय ने बुधवार को मई, 2022 के जीएसटी संग्रह के आंकड़े जारी किए। आंकड़ों के मुताबिक, मई, 2022 में सकल जीएसटी राजस्व संग्रह 1,40,885 करोड़ रुपए रहा।
 
वित्त मंत्रालय ने बयान में कहा कि मई के 1,40,885 करोड़ रुपए के जीएसटी संग्रह में केंद्रीय जीएसटी (CGST) का हिस्सा 25,036 करोड़ रुपए रहा। राज्य जीएसटी (SGST) संग्रह 32,001 करोड़ रुपए और एकीकृत जीएसटी (IGST) संग्रह 73,345 करोड़ रुपए रहा। इसके अलावा 10,502 करोड़ रुपए का उपकर भी जुटाया गया।’’
 
मई, 2022 के लिए राजस्व संग्रह मई, 2021 की तुलना में 44 प्रतिशत बढ़ गया। एक साल पहले के समान महीने में जीएसटी संग्रह 97,821 करोड़ रुपए रहा था।
 
जुलाई, 2017 में जीएसटी प्रणाली लागू होने के बाद से यह चौथा मौका है जब मासिक जीएसटी संग्रह 1.40 लाख करोड़ रुपए से अधिक रहा है।
 
वित्त मंत्रालय के मुताबिक, अप्रैल में कुल 7.4 करोड़ ई-वे बिल निकाले गए, जो मार्च के 7.7 करोड़ ई-वे बिल से करीब चार प्रतिशत कम है।

Show comments

MP के पेट्रोल पंपों पर 2 हजार से ज्यादा के पेमेंट UPI से नहीं, नए नियमों के बाद पंप डीलर्स का फैसला

FASTag बैंक बदलना हुआ आसान, अब स्टिकर हटाने की जरूरत नहीं; OneTag से ऐसे करें पोर्ट, जानिए पूरी Process

iPhone 18 Pro खरीदें या पुराना iPhone रखें? 17 Pro, 16 Pro और 15 Pro वालों के लिए समझें पूरा Upgrade Guide

ममता बनर्जी की पार्टी को मिला नया नाम 'ममता ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस', फुटबॉल खिलाड़ी होगा चुनाव चिन्ह, जानें बागी गुट क्या सिंबल मिला

मोदी जी के दीये बुझाएंगे देश के छात्र, चीन का सिस्‍टम लागू करना चाहती है सरकार, राहुल की सभा से पहले इंदौर में बोली कांग्रेस

सभी देखें

Nandigram Bypoll : नंदीग्राम उपचुनाव में बड़ा ट्विस्ट, ममता के समर्थन के कुछ घंटे बाद कांग्रेस उम्मीदवार गिरफ्तार

Nandigram bypoll 2026 : नंदीग्राम की लड़ाई में नया मोड़, प्रत्याशी ने वापस लिया नॉमिनेशन, ममता ने किया कांग्रेस का समर्थन, अब मैदान में INDIA ब्लॉक

MP के पेट्रोल पंपों पर 2 हजार से ज्यादा के पेमेंट UPI से नहीं, नए नियमों के बाद पंप डीलर्स का फैसला

FASTag बैंक बदलना हुआ आसान, अब स्टिकर हटाने की जरूरत नहीं; OneTag से ऐसे करें पोर्ट, जानिए पूरी Process

iPhone 18 Pro खरीदें या पुराना iPhone रखें? 17 Pro, 16 Pro और 15 Pro वालों के लिए समझें पूरा Upgrade Guide

अगला लेख