रविवार, 13 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. GST संग्रह तय किए लक्ष्य के अनुरूप 1.1 लाख करोड़ रुपए के पार
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 31 जनवरी 2020 (23:45 IST)

GST संग्रह तय किए लक्ष्य के अनुरूप 1.1 लाख करोड़ रुपए के पार

GST collection
नई दिल्ली। माल एवं सेवाकर (जीएसटी) संग्रह जनवरी में 1.1 लाख करोड़ रुपए के स्तर को पार कर गया। सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
 
यह राजस्व सचिव अजय भूषण पांडे द्वारा तय किए गए लक्ष्य के अनुरूप है। हाल ही में उन्होंने कर विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठकें की थीं। उसके बाद यह लक्ष्य तय किया गया था।
 
सूत्रों ने बताया कि जनवरी में जीएसटी का घरेलू संग्रह करीब 86,453 करोड़ रुपए रहा है, वहीं एकीकृत जीएसटी (आईजीएसटी) और उपकर से 23,597 करोड़ रुपए जुटाए गए हैं। ये आंकड़े अस्थायी हैं।