suvichar
✕

चांदी 6,000 रुपए की छलांग के साथ 1.63 लाख रुपए प्रति किलोग्राम के नए शिखर पर

Updated: गुरुवार, 9 अक्टूबर 2025 (19:00 IST)
चांदी की कीमत राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को 6,000 रुपए की तेजी के साथ 1,63,000 रुपए प्रति किलोग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। भू-राजनीतिक, आर्थिक अनिश्चितताओं और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों में कटौती के अनुमान के बीच वैश्विक बाजार में सुरक्षित निवेश के रूप में इसकी खरीदारी बढ़ी।

आम आदमी गहनों की खरीद में व्यस्त है तो निवेशक गोल्ड ईटीएफ, बांड, सिक्के और सोने चांदी की वस्तुओं में निवेश कर रहा है। वैश्विक स्तर पर अनिश्चितता ने सोने को आसमान पर पहुंचाया तो त्योहारी सीजन में चांदी की औद्योगिक मांग ने चांदी के दाम में चार चांद लगा दिए।
ALSO READ: 7,000 रुपए उछलकर Silver रिकॉर्ड 1.5 लाख रुपए प्रतिकिलो पहुंची, Gold भी 1,19,000 रुपए के पार
जैसे जैसे दोनों धातुओं के दाम बढ़ रहे हैं उनकी मांग भी बढ़ती जा रही है। यहां तक कि मांग और सप्लाय में अंतर की वजह से लोगों को बाजार से चांदी खरीदने के लिए प्रीमियम देना पड़ रहा है। विशेषज्ञों के मुताबिक अमेरिका ने चांदी को क्रिटिकल मिनरल में शामिल किया तो इसके दाम में और इजाफा हुआ। इसकी इंडस्ट्रियल डिमांड भी तेजी से बढ़ी है। चांदी में किसी भी धातु की तुलना में सबसे अधिक विद्युत चालकता, तापीय चालकता और परावर्तकता होती है, जिससे यह विभिन्न तकनीकों के लिए आवश्यक है। इलेक्ट्रॉनिक्स में सर्किट बोर्ड और विद्युत कनेक्शन से लेकर सौर ऊर्जा और चिकित्सा उपकरणों तक, चांदी के कई उपयोग आधुनिक उद्योगों में महत्वपूर्ण हैं। एजेंसियां Edited by : Sudhir Sharma

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

ज्ञानेश तुरंत दें इस्तीफा...राहुल गांधी ने कहा- मोदी और शाह की भी जांच कराएंगे

CJP का चुनाव आयोग को 48 घंटे का अल्टीमेटम, कहा- ज्ञानेश नहीं हटे तो जंतर-मंतर 2.0 होगा

एक खून माफ होता तो... VIP प्रमुख मुकेश सहनी का CEC ज्ञानेश कुमार पर बेहद विवादित बयान

समस्तीपुर में भी जमुई जैसा हादसा, फोटो लेने रुकी लड़की के साथ मनचलों ने की बदसलूकी

त्योहारी सीजन से पहले महंगाई से बड़ी राहत: सरकार ने घटाया खाद्य तेलों पर आयात शुल्क, सस्ते होंगे सोयाबीन-पाम और सूरजमुखी तेल

सभी देखें

देश की राजनीति में बढ़ता मध्यप्रदेश का दबदबा, भाजपा ने चार नेताओं को सौंपी बड़े राज्यों की कमान

सीएम डॉ. मोहन ने देखीं मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के कार्यक्रम की तैयारियां, कहा- सरकार का ये कदम क्रांतिकारी

ज्ञानेश तुरंत दें इस्तीफा...राहुल गांधी ने कहा- मोदी और शाह की भी जांच कराएंगे

सूदखोर महिला से परेशान युवक ने लगाई फांसी, कर्ज लिया और चुका दिया, फिर क्‍यों ले ली खुद की जान?

यमुना एक्सप्रेस-वे पर जलकर खाक हुई बस का 6 राज्यों से कनेक्शन, छतरपुर से चल रहा था बस ट्रैवल्स का दफ्तर

अगला लेख