सोमवार, 8 दिसंबर 2025
  1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. Silver prices reached record levels and gold became cheaper
Last Modified: नई दिल्ली , गुरुवार, 25 सितम्बर 2025 (19:08 IST)

चांदी पहुंची रिकॉर्ड स्तर पर, सोना 630 रुपए फिसला, जानिए क्‍या रहे भाव...

Silver prices reached record levels and gold became cheaper
Delhi bullion market Update News : मजबूत वैश्विक संकेतों के बीच बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत 1000 रुपए की तेजी के साथ 1.40 लाख रुपए प्रति किलोग्राम के नए शिखर पर पहुंच गई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 1,39,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही थी। वहीं 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 700 रुपए घटकर 1,16,700 रुपए प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) रही। पिछले कारोबार में यह 1,18,000 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
 
अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 1,39,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही थी। स्थानीय सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 630 रुपए की गिरावट के साथ 1,17,370 रुपए प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) रहा।
पिछले कारोबार में सोना 1,18,000 रुपए प्रति 10 ग्राम था। सर्राफा संघ के अनुसार, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत बृहस्पतिवार को 700 रुपए घटकर 1,16,700 रुपए प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) रही। बुधवार को यह 1,17,400 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर सोना 21.40 डॉलर या 0.57 प्रतिशत बढ़कर 3,757.54 डॉलर प्रति औंस हो गया। हाजिर चांदी दो प्रतिशत से अधिक बढ़कर 45.03 डॉलर प्रति औंस के उच्च स्तर पर पहुंच गई। यह 14 साल के उच्चतम स्तर के करीब है। (इनपुट एजेंसी)
Edited By : Chetan Gour 
ये भी पढ़ें
मिशन शक्ति 5.0 : शाहजहांपुर में एनीमिया के खिलाफ ऐतिहासिक जनअभियान