ramcharitmanas
✕

सोने-चांदी के भावों में तेजी, इतने बढ़े दाम

Updated: बुधवार, 9 सितम्बर 2020 (18:51 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 251 रुपए की तेजी के साथ 52,149 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्युरिटीज ने इसकी जानकारी दी। इससे पिछले सत्र में सोना 51,898 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
 
चांदी भी 261 रुपए बढ़कर 69,211 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई जो पहले 68,950 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी के भाव क्रमश: 1,931.60 डॉलर प्रति औंस और 26.70 डॉलर प्रति औंस पर अपरिवर्तित बने रहे।
 
एचडीएफसी सिक्यूूरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा कि मिले जुले वैश्विक संकेतों के कारण सोने की कीमतों में सीमित दायरे में घट बढ़ हुई। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस से पीड़ित लोगों की बढ़ती संख्या और अमेरिका-चीन के बढ़ते तनाव ने गिरावट पर अंकुश लगाए रखा। (भाषा)

Show comments

SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट की दो टूक, कहा- हमारे हाथ बंधे नहीं हैं

CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को बड़ी राहत, SEM कोर्ट ने दिया रिहाई का आदेश

Gold-Silver Price Today: सस्ता हुआ सोना, चांदी के दामों में गिरावट, जानिए देश के बड़े शहरों में क्या रहे भाव

Electric Scooter : TVS और Ather को टक्कर देने आ रहा है VinFast का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, पेटेंट में दिखा 14-इंच व्हील वाला डिजाइन

जेफ्री एपस्टीन के साथ हरदीप सिंह पुरी की तस्वीरें वायरल: विपक्ष ने घेरा, गरमाई सियासत

सभी देखें

तुर्किये-पाकिस्तान समेत 4 देशों ने किया 'बद्र' रक्षा समझौता, भारत के लिए क्या मायने?

पन्ना में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, बांध में डूबने से 2 युवकों की मौत, 3 घायल

MP : दिवाली-त्योहारों पर कार्बाइड गन और लैम्प पर सख्ती, CM डॉ. मोहन यादव बोले- हादसा हुआ तो कलेक्टर-SP होंगे जिम्मेदार

मार्को रुबियो पहुंचे जामनगर रिफाइनरी, न्यू एनर्जी गीगा-फैक्ट्री और डेटा सेंटर में अमेरिकी कंपनियों से सहयोग पर चर्चा

8-10 मिनट में मौके पर पहुंची यूपी पुलिस, बचीं कई जिंदगियां; योगी सरकार में पुलिस बजट 2.7 गुना बढ़ा

अगला लेख