sawan somwar

सस्ता हुआ सोना, चांदी की कीमत में 25 रुपए की बढ़त

Updated: बुधवार, 1 मई 2019 (17:28 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख के बीच जौहरियों की कमजोर मांग से सर्राफा बाजार में सोने का भाव बुधवार को 75 रुपए टूटकर 32,870 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार हालांकि औद्योगिक इकाइयों तथा सिक्का विनिर्माताओं की मांग से चांदी की कीमत 25 रुपए की बढ़त के साथ 38,525 रुपए किलो पर आ गई।
 
व्यापारियों के अनुसार मुख्य रूप से स्थानीय जौहरियों की कमजोर मांग, वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख के कारण सोने के भाव में नरमी आई। वैश्विक स्तर पर हाजिर बाजार में सोने का मूल्य 1,282.10 डॉलर प्रति औंस रहा, वहीं चादी भी नरम होकर 14.99 डॉलर प्रति औंस रही।
 
राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 प्रतिशत तथा 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 75-75 रुपए घटकर क्रमश: 32,870 रुपए तथा 32,700 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। गिन्नी का भाव 26,400 रुपए प्रति 8 ग्राम पर स्थिर रहा।
 
चांदी तैयार का भाव 25 रुपए बढ़कर 38,525 रुपए किलो तथा साप्ताहिक आधार पर डिलीवरी की कीमत 149 रुपए टूटकर 37,073 रुपए किलो पर आ गई, दूसरी तरफ चांदी सिक्का की कीमत 80,000 रुपए लिवाल तथा 81,000 रुपए बिकवाल रही। (भाषा)

Show comments

Operation Sindoor : 88 घंटे के ऑपरेशन सिंदूर पर NSA अजीत डोभाल का बड़ा बयान, खोले रणनीति के राज

Google Gemini 3.7 Flash लॉन्च : कोडिंग से लेकर AI एजेंट तक, कई मोर्चों पर हुआ और ताकतवर

EPFO Higher Pension : ज्यादा पेंशन के लिए आवेदन किया है तो जानिए अब क्या करेगा EPFO, सरकार ने बताए 4 बड़े कदम

UAE में छिपा था 13 हजार करोड़ की ड्रग्स का आरोपी, NCB वीरेंद्र सिंह बसोया को भारत लाई, क्या बोले अमित शाह?

सोनम वांगचुक ने ‘दूसरी आजादी और क्रांति' का किया आह्वान! पूछा आधे सांसदों पर मुकदमे, फिर कैसे बनेगा विकसित भारत?

सभी देखें

भारत-इटली संबंधों पर सरकार का जोर, राहुल गांधी के 'मेलोनी' तंज के बाद MEA ने कहा- कूटनीतिक संवाद में सम्मान जरूरी

Mahindra Scorpio Lifestyler Pickup की धांसू इंट्री, Scorpio-N पर आधारित, 19.79 लाख से कम होगी कीमत

CM मोहन यादव का ताबड़तोड़ एक्शन, लापरवाही पर 1 तहसीलदार, 2 पटवारी समेत 7 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड

Rahul Gandhi : मेलोनी समझकर तो नहीं पकड़ा था, राहुल गांधी के बयान पर मचा सियासी बवाल, विशेषाधिकार समिति का नोटिस

CM योगी पहुंचे अयोध्या, महंत रामचंद्र दास परमहंस को 23वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि, विपक्ष पर साधा निशाना

अगला लेख