kundali milan
✕

सोना नोटबंदी के बाद के उच्चतम स्तर पर

Updated: गुरुवार, 15 फ़रवरी 2018 (18:13 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में तेजी और स्थानीय बाजार में मांग आने से गुरुवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 350 रुपए चमककर नोटबंदी के बाद के उच्चतम स्तर 31,650 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। चांदी भी 720 रुपए की छलांग लगाकर 39,970 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही।


दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर में आई गिरावट से विदेशी बाजारों में सोना मजबूत हुआ है। सोना हाजिर 1.85 डॉलर चढ़कर 1,355.20 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। अप्रैल का अमेरिकी सोना वायदा भी 0.20 डॉलर की मजबूती के साथ 1,358.20 डॉलर प्रति औंस बोला गया।

अमेरिका में मुद्रास्फीति में उम्मीद से ज्यादा बढ़ोतरी से मार्च में फेडरल रिजर्व द्वारा नीतिगत दरों में वृद्धि की संभावना मजबूत हुई है। इससे भी पीली धातु पर दबाव रहा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर भी 0.08 डॉलर की तेजी के साथ 16.94 डॉलर प्रति औंस बोली गई। (वार्ता)

Show comments

आजम खान का छलका दर्द, कहा- ऐसा लगा था हमारा एनकाउंटर हो जाएगा

तिरुपति मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर को चढ़ाए 200 करोड़ से ज्यादा के स्वर्ण आभूषण, मुख्‍यमंत्री नायडू भी मंदिर पहुंचे

WhatsApp का नया फीचर, अब पहले से शेड्यूल कर सकेंगे मैसेज, फोटो और वीडियो भेजने की भी मिलेगी सुविधा, जानें कैसे करेगा काम

200MP कैमरा, 7,800mAh बैटरी और 5,000 निट्स ब्राइटनेस, जानें कीमत और ऑफर्स

VinFast के सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को लेकर आई बड़ी खबर, Evo-Kyo-Kinet लेकर क्या हुआ खुलासा

सभी देखें

अब हाईवे पर भी उतर सकेंगे सेना के विमान, गुजरात में 4 आर्मी एयरक्राफ्ट की सफल लैंडिंग, जानें क्या है रणनीतिक तैयारी

अमिताभ बच्चन के बंगले 'जलसा' और मुंबई मेयर कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी

Parliament Session 2026 : 30 नवंबर को लोकसभा और 2 दिसंबर को राज्यसभा की बैठक, क्या है मोदी सरकार का प्लान

आजम खान का छलका दर्द, कहा- ऐसा लगा था हमारा एनकाउंटर हो जाएगा

परीक्षा सुधार में उत्तर प्रदेश का मॉडल पारदर्शिता और जवाबदेही की मिसाल: मुख्यमंत्री

अगला लेख