dharma sangrah
✕

गिरावट से उबरा शेयर बाजार

Updated: गुरुवार, 15 फ़रवरी 2018 (18:06 IST)
मुंबई। वैश्विक सकारात्मक रुख के बीच बड़ी तथा दिग्गज कंपनियों में हुई लिवाली से गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार गत दिवस की गिरावट से उबरता हुआ हरे निशान में बंद हुआ। बीएसई का सेंसेक्स 0.41 प्रतिशत यानी 141.52 अंक की मजबूती के साथ 34,297.47 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.42 प्रतिशत यानी 44.60 अंक चढ़कर 19,545.50 अंक पर बंद हुआ।


पंजाब नेशनल बैंक में 11,400 करोड़ रुपए से ज्यादा के फर्जी लेनदेन की बात सामने आने के बाद लगातार दूसरे दिन बैंक ने बीएसई में सबसे ज्यादा नुकसान उठाया। उसके शेयर आज 11.97 प्रतिशत लुढ़ककर 128.35 रुपए पर आ गए। घोटाले की बात सामने आने से पहले 12 फरवरी को उसके शेयर 161.65 रुपए के भाव पर बंद हुए थे। इस प्रकार दो दिन में ये 33.30 रुपए टूट चुके हैं।

सेंसेक्स 51.62 अंक की तेजी में 34,207.57 अंक पर खुला। बड़ी एवं दिग्गज कंपनियों में निवेशक लिवाल रहे, जबकि छोटी और मझौली कंपनियों के शेयरों में बिकवाली का जोर रहा। दोपहर बाद सेंसेक्स 34,535.08 अंक के दिवस के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया।

हालांकि बाद में इसकी तेजी में कुछ गिरावट आई, लेकिन पूरे दिन यह हरे निशान में बना रहा। कारोबार की समाप्ति से पहले 34,186.01 अंक के दिवस के निचले स्तर से होता हुआ यह गत दिवस के मुकाबले 141.52 अंक ऊपर 34,297.47 अंक पर बंद हुआ।

मझौली और छोटी कंपनियों पर बिकवाली का दबाव रहा। बीएसई का मिडकैप 0.46 प्रतिशत टूटकर 16,803.24 अंक पर और स्मॉलकैप 1.27 डॉलर लुढ़ककर 18,258.16 अंक पर रहा। बीएसई में कुल 2,961 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ। इनमें 1,923 कंपनियों के शेयर गिरावट में और 908 के बढ़त में रहे। शेष 130 कंपनियों के शेयर अंतत: अपरिवर्तित बंद हुए।

निफ्टी 37 अंक की तेजी के साथ 10,537.90 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान इसका उच्चतम स्तर 10,618.10 अंक और निचला स्तर 10,511.05 अंक दर्ज किया गया। अंतत: यह गत दिवस के मुकाबले 44.60 अंक चढ़कर 10,545.50 अंक पर रहा। निफ्टी की 50 कंपनियों में से 30 में तेजी और 19 में गिरावट रही, जबकि एक शेयर स्थिर बंद हुए। (वार्ता)

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

स्किल इंडिया से प्रशिक्षित युवा ही 2047 के विकसित भारत का आधार बनेंगे : योगी

योगी सरकार में मेडिकल शिक्षा को उत्कृष्टता के नए मानकों से जोड़ने की तैयारी

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

अगला लेख