dharma sangrah
✕

सोना चमका, चांदी 400 रुपए उछली

Updated: शुक्रवार, 22 सितम्बर 2017 (23:04 IST)
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रही तेजी के बीच घरेलू सर्राफा कारोबारियों की मांग निकलने से दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना कल की गिरावट से उबरता हुआ 350 रुपए चमककर 30,850 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। वैश्विक तेजी और औद्योगिक ग्राहकी आने से चांदी भी 400 रुपए की छलांग लगाकर 40,700 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव बिकी।
 
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में लंदन का सोना हाजिर 4.75 डॉलर की तेजी के साथ 1,296.25 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा भी 4.9 डॉलर चमककर 1,299.70 डॉलर प्रति औंस बोला गया। चांदी हाजिर भी 0.04 डॉलर की बढ़त में 16.99 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।
 
बाजार विश्लेषकों के मुताबिक दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर के मजबूत होने के बावजूद भू-राजनीतिक चिंताओं से पीली धातु को मजबूती मिली है। उत्तर कोरिया को नेस्तनाबूद करने के अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की चेतावनी के जवाब में उत्तर कोरिया के शासक किम जोंग उन के बयान से अंतरराष्ट्रीय मंच पर खलबली मच गई है।
 
किम जोंग उन ने ट्रंप को गैंगस्टर की संज्ञा देते हुए कहा कि उन्हें उत्तर कोरिया को धमकी देने की भारी कीमत चुकानी पडेगी। इसके अलावा उत्तर कोरिया द्वारा प्रशांत महासागर में हाइड्रोजन बम का परीक्षण करने की संभावना की चर्चा भी जोर पकड़ रही है जिससे निवेशकों का रुझान जोखिम भरे निवेश के बदले सुरक्षित निवेश में बढ़ गया है। (वार्ता) 

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

आंध्रप्रदेश में 10वीं की छात्रा पर आरी से हमला, दायां हाथ कटा, चेहरे, गर्दन, कान पर गंभीर चोटें, दरिंदगी देख दहला सबका दिल

कौन हैं सीएम उमर अब्‍दुल्‍ला की दूसरी बीवी निधि राजदान, कितनी पढ़ी लिखी हैं और पहले किससे हुई थी शादी?

PM नरेंद्र मोदी ने ली एकता परेड की सलामी, देश की सुरक्षा के लिए सजग रहने की दिलाई शपथ

इजरायल में नेतन्याहू या आइसेनकोट, 10 नवंबर को होगा फैसला, आखिर किसकी होगी ताजपोशी?

अगला लेख