biodatamaker
✕

सोना-चांदी हुए महंगे

Updated: मंगलवार, 24 अक्टूबर 2017 (14:56 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर गिरावट के बावजूद स्थानीय खुदरा जेवराती मांग निकलने से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना तीन दिन की गिरावट से उबरता हुआ 60 रुपए की बढ़त में 30,510 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। औद्योगिक मांग तेज होने से चांदी भी 100 रुपए उछलकर 41,000 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव बिकी।
 
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना हाजिर 4.05 डॉलर फिसलकर 1,277.80 डॉलर प्रति औंस रह गया। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा भी 2.1 डॉलर की गिरावट में 1,278.80 डॉलर प्रति औंस बोला गया। चांदी हाजिर 0.04 डॉलर लुढ़ककर 17.02 डॉलर प्रति औंस पर बिकी।
 
बाजार विश्लेषकों का कहना है कि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर में हल्की गिरावट आई है, लेकिन निवेशकों का ध्यान फेडरल रिजर्व के नए अध्यक्ष के चयन पर टिका है। निवेशकों के सतर्कता बरतने से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पीली धातु दबाव में है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा कि वे फेड अध्यक्ष के चयन के निर्णय पर पहुंचने के बहुत करीब हैं और जल्द ही इस बाबत घोषणा कर दी जाएगी। (वार्ता)

Show comments

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, घटना का वाडियो आया सामने, मामले की जांच में जुटी पुलिस

गोवा में गरजे राहुल गांधी, बोले- वोट चोरी के पीछे ज्ञानेश कुमार, बच नहीं पाएंगे CEC

ईरान के नए रक्षामंत्री अखलाघी ने अमेरिका को दी कड़ी चेतावनी, बोले- 'सभी फ्रंट पर जंग खत्म हुए बिना नहीं रुकेगा युद्ध'

Trump Tariff Relief : भारत को रूस से तेल खरीदने पर राहत, ट्रंप 60 दिन में तय करेंगे आगे की रणनीति

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, इंटरनेट बच्चों का मौलिक अधिकार, पूर्ण रोक गलत

सभी देखें

यूपी की शक्ति स्वरूपा सोनू मलान ने परंपरा तोड़कर संभाला बस का स्टीयरिंग

पंजाब में भीषण सड़क हादसा, 9 मजदूरों की मौत, कई घायल, तेज रफ्तार कार ने ली जान

योगी सरकार में मजबूत हुई बेसिक शिक्षा की नींव, कंपोजिट विद्यालयों में 9 साल में 1.84 लाख शिक्षक बढ़े

योगी सरकार 5 जिलों में लगा रही आकाशीय विद्युत चेतावनी सेंसर, रुकेगी जनहानि

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, घटना का वाडियो आया सामने, मामले की जांच में जुटी पुलिस

अगला लेख