शुक्रवार, 11 जुलाई 2025
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. gold, silver, Delhi bullion market
Written By
Last Modified: सोमवार, 22 अगस्त 2016 (16:45 IST)

चांदी 955 रुपए और सोना 200 रुपए लुढ़का

Business News
नई दिल्ली। विदेशी बाजारों में दोनों कीमती धातुओं में भारी बिकवाली के दबाव में सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी करीब 6 सप्ताह की 1 दिन की सबसे बड़ी 955 रुपए की गिरावट लेकर 7 सप्ताह के न्यूनतम स्तर 45,200 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। सोना भी 200 रुपए टूटकर करीब डेढ़ सप्ताह के निचले स्तर 31,050 रुपए प्रति 10 ग्राम बोला गया।
 
लंदन एवं न्यूयॉर्क से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोना 7.25 डॉलर उतरकर 1,333.90 डॉलर प्रति औंस और अमेरिकी सोना वायदा 7.10 डॉलर गिरकर 1,333.30 डॉलर प्रति औंस बोला गया।
 
अमेरिकी फेडरल रिजर्व के इस साल ब्याज दरों में बढ़ोतरी करने के संकेत से वैश्विक मुद्राओं के मुकाबले डॉलर के मजबूत होने से सफेद और पीली धातु पर दबाव बना है। फेड रिजर्व के उपाध्यक्ष स्टेनले फिशर ने रविवार को कहा कि केंद्रीय बैंक पूर्ण रोजगार और 2 प्रतिशत महंगाई दर का लक्ष्य हासिल करने के बहुत करीब है। 
 
ऐसे में इस साल ब्याज दरों में बढ़ोतरी करने पर विचार किया जा रहा है। लंदन में चांदी हाजिर 2 प्रतिशत की गिरावट लेकर 7 सप्ताह के न्यूनतम स्तर 18.77 डॉलर प्रति औंस तक लुढ़क गया। (वार्ता) 
ये भी पढ़ें
जानिए जिगिषा हत्याकांड में पूरा घटनाक्रम