Narak Chaturdashi
✕

रुपया मजबूत होने से सस्ता हुआ सोना, चांदी 830 रुपए टूटी

Updated: मंगलवार, 7 जनवरी 2020 (19:40 IST)
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में ऊंचे भाव पर सोने में मुनाफावसूली तथा रुपए में मजबूती के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में भी मंगलवार को सोना 420 रुपए घटकर 41,210 रुपए प्रति दस ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
 
सोने के साथ चांदी की कीमत भी 830 रुपए घटकर 48,600 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। एक दिन पहले सोमवार को यह 49,430 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। सोमवार को सोना 41,630 रुपए प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर को छू गया था।
 
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के एडवायजरी प्रमुख देवर्ष वकील ने कहा कि मजबूत रुपए तथा अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में मुनाफावसूली ने घरेलू दरों को प्रभावित किया। व्यापारियों को उम्मीद है कि 15 जनवरी के बाद त्योहारी मौसम की शुरुआत और शादी-ब्याह का मौसम शुरू होने से बाजार की मांग बढ़ेगी।
 
अंतर बैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में कारोबार के दौरान डॉलर के मुकाबले रुपया 22 पैसे मजबूत हो गया था। वैश्विक बाजार में सोने का भाव गिरावट के साथ 1,568 डॉलर प्रति औंस और चांदी भी घटकर 18.19 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।
 
इंदौर में सोना महंगा : दूसरी ओर, इंदौर सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 65 रुपए प्रति 10 ग्राम मंहगा बिका। चांदी के भाव 425 रुपए प्रति किलोग्राम की कमी (सोमवार की तुलना में) लिए रहे।
 
हाजिर व्यापार में सोना ऊंचे में 41000, नीचे में 40925 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी ऊंचे में 47700 एवं नीचे में 47400 रुपए प्रति किलोग्राम बिकी। 

Show comments

Delhi Air Pollution : दिवाली पर दिल्ली में सांस लेना होगा मुश्किल? पटाखों से और गंभीर हो सकती है हवा

दीपोत्सव में दिखेगा अद्भुत नजारा! 220 टन रेत से तैयार हो रहा भव्य राम दरबार, 50 फुट लंबी होगी कलाकृति

क्या UGC नियमों को लेकर बैकफुट पर आई सरकार? जानिए सुप्रीम कोर्ट में केन्द्र ने क्या कहा

PoK में फिर भड़की हिंसा, रावलकोट में ड्रोन हमले और भारी गोलीबारी का आरोप, 3 की मौत

चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान; 7 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में शुरू होगा वोटर लिस्ट का विशेष पुनरीक्षण, जानें कब आएगी फाइनल लिस्ट

सभी देखें

बेंजामिन नेतन्याहू को बड़ा झटका, अरब पार्टियों ने गादी आइजेनकोट को दिया समर्थन, इजराइल में बदल सकता है सत्ता का समीकरण

जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में CJP नेताओं से 4 घंटे पूछताछ, क्राइम ब्रांच ने पूछे करीब 70 सवाल

चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता, DRDO ने किया स्वदेशी प्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण

फ्रांस के ब्लड बैंक पर साइबर अटैक, दूर से हैक कर बढ़ा दिया गया खून रखने वाले फ्रिज का तापमान, बैंकिंग समूह भी निशाने पर

स्वामी प्रसाद मौर्य पर सपा और कांग्रेस आमने-सामने! क्या बढ़ेंगी दूरियां?

अगला लेख