sundarkand
✕

दिल्ली में सोना मजबूत, चांदी फिसली

Updated: सोमवार, 25 जून 2018 (18:06 IST)
नई दिल्ली। कमजोर वैश्विक रुख के बावजूद स्थानीय आभूषण कारोबारियों की निरंतर लिवाली से सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने का भाव 50 रुपए बढ़कर 31,650 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया, हालांकि औद्योगिक इकाइयों एवं सिक्का निर्माताओं का उठाव घटने से चांदी 100 रुपए गिरकर 40,900 रुपए प्रति किलोग्राम पर रह गई।
 
 
कारोबारियों ने कहा कि आभूषणों की मांग को पूरा करने के लिए स्थानीय आभूषण कारोबारियों की निरंतर लिवाली से सोने के भाव में तेजी आई, लेकिन वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख ने तेजी को थामने का प्रयास किया। इसके अलावा डॉलर के मुकाबले रुपए की गिरावट से सोना का आयात महंगा होने के चलते भी तेजी को समर्थन मिला।
 
वैश्विक स्तर पर सिंगापुर में सोना 0.20 प्रतिशत गिरकर 1,266.30 डॉलर प्रति औंस रहा जबकि चांदी 0.55 प्रतिशत गिरकर 16.33 डॉलर प्रति औंस रही। राष्ट्रीय राजधानी में, 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 50-50 रुपए बढ़कर 31,650 रुपए और 31,500 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले 2 कारोबारी सत्र में सोना 30 रुपए मजबूत हुआ था, हालांकि सीमित सौदे के बीच 8 ग्राम वाली गिन्नी 24,800 रुपए प्रति इकाई पर ही टिकी रही।
 
वहीं दूसरी ओर चांदी हाजिर 100 रुपए गिरकर 40,900 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई जबकि साप्ताहिक डिलीवरी 115 रुपए गिरकर 39,680 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई, हालांकि चांदी सिक्का लिवाल और बिकवाल क्रमश: 76,000 रुपए और 77,000 रुपए प्रति सैकड़ा के पूर्वस्तर पर रहा। (भाषा)

Show comments

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Indore Traffic Alert : 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

सभी देखें

दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर भीषण जाम, सरहौल बॉर्डर पर गाड़ियों की लंबी कतारें; CJP आंदोलन को लेकर बढ़ी चौकसी

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

इंदौर में RE-2 रोड के लिए फिर हुई रिमूवल कार्रवाई, 130 बाधक मकानों पर निगम की कार्रवाई

लखनऊ में बाढ़ प्रभावितों तक नावों से पहुंच रहा खाना-राशन, 1,900 फूड पैकेट बांटे; ड्रोन से होगा छिड़काव

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

अगला लेख