Hanuman Chalisa

सोना चमका, चांदी स्थिर

Updated: बुधवार, 24 जनवरी 2018 (15:22 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में तेजी और स्थानीय स्तर पर जेवराती मांग आने से बुधवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 25 रुपए चमककर साढ़े चार महीने के उच्चतम स्तर 31,100 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। चांदी 39,900 रुपए ‍प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही।
 
वैश्विक स्तर पर कमजोर डॉलर के कारण पीली धातु में तेजी रही। सोना हाजिर 4.25 डॉलर चढ़कर 1,345.70 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। फरवरी का अमेरिकी सोना वायदा 9.10 डॉलर चढ़कर 1,345.80 डॉलर प्रति औंस बोला गया। 
 
दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर आज तीन साल के नये निचले स्तर पर आ गया। डॉलर के कमजोर पड़ने से अन्य मुद्रा वाले देशों के लिए सोने का आयात सस्ता हो जाता है। इससे पीली धातु की मांग बढ़ती है और इसके भाव में इजाफा होता है। 
 
अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर भी 0.13 डॉलर की बढ़त के साथ 17.14 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। (वार्ता)

Show comments

Paper Leak पर सरकार का विपक्ष को खुला न्योता, जेपी नड्डा बोले- संसद में 18 घंटे भी चर्चा को तैयार

Sonam Wangchuk : अनशन खत्म करने को तैयार सोनम वांगचुक, सरकार के सामने क्या शर्त रखी

लड़कियों से छेड़छाड़, प्राइवेट पार्ट पर बरसाई लाठी, CJP के के आरोपों पर हाईकोर्ट ने केन्द्र से मांगा जवाब

राहुल गांधी के दिल्ली धरने के विरोध में भोपाल में बीजेपी का प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यालय का किया घेराव

Hero HF Deluxe अब सिर्फ 59,999 रुपए में, 7,635 रुपए सस्ती हुई बाइक, जानिए किन राज्यों में मिलेगा ऑफर और खरीदने से पहले जरूरी बातें

सभी देखें

LIVE: छात्र आंदोलन के बीच पीएम मोदी की पोस्ट, पेपर लीक पर फास्ट ट्रेक कोर्ट का ऐलान

प्रीति जिंटा का छात्रों को समर्थन, सता रहा है CJP प्रोटेस्ट हाईजैक होने का डर

CJP प्रदर्शन के कारण आज भी 16 मेट्रो स्टेशन बंद, DMRC ने जारी की सूची

अशोक वर्णवाल होंगे मध्य प्रदेश के नए कार्यवाहक मुख्य सचिव

CJP प्रोटेस्ट में हिंसा पर सलमान खान का रिएक्शन, किस बात को लेकर दुखी हुए अभिनेता

अगला लेख