Hanuman Chalisa

मजबूत हुआ सोना, चांदी भी चमकी

Updated: शनिवार, 2 सितम्बर 2017 (17:26 IST)
नई दिल्ली। सकारात्मक वैश्विक संकेतों के दम पर शनिवार को सर्राफा बाजार में सोना लगातार दूसरे दिन मजबूत हुआ और 200 रुपए चढ़कर 30,400 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। चांदी भी 300 रुपए चमककर 41,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
 
कारोबारियों ने बताया कि अमेरिका में अगस्त महीने में रोजगार के आंकड़े उम्मीद से कमतर आने के कारण वैश्विक स्तर पर सोना मजबूत हुआ जिसका असर घरेलू स्तर पर भी दिखा है। इसके अलावा घरेलू हाजिर बाजार में स्थानीय आभूषण निर्माताओं की मांग आने से भी इसे बल मिला। चांदी को औद्योगिक इकाइयों तथा सिक्का निर्माताओं की मांग आने से समर्थन मिला।
 
वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में कल सोना 0.27 प्रतिशत तेज होकर 1,324.40 डॉलर प्रति औंस पर रहा। चांदी भी 0.91 फीसद की बढ़त लेकर 17.70 डॉलर प्रति औंस रही। राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 प्रतिशत तथा 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 200-200 रुपए मजबूत होकर क्रमश: 30,400 रुपए और 30,250 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गए। कल इनमें 150 रुपए की तेजी रही थी। हालांकि आठ ग्राम वाली गिन्नी 24,600 रुपए पर अपरिवर्तित रही।
 
चांदी भी 300 रुपए चमककर 41,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। साप्ताहिक आपूर्ति वाली चांदी 240 रुपए की बढ़त लेकर 40,020 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। चांदी के सिक्के के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ। सिक्का (लिवाल) 74 हजार रुपए तथा सिक्का (बिकवाल) 75 हजार रुपए प्रति सैकड़ा रहे। (भाषा)
Show comments

अमेठी हार को स्मृति ईरानी ने किया याद, टीवी पर वापसी का किया खुलासा, जानें किसे फोन कर कहा था- मैं बेरोजगार हूं...

योगी सरकार ट्रामा एंड इमरजेंसी नेटवर्क से हर साल बचाएगी 12 हजार लोगों की जान

Strait of Hormuz बना नया फ्लैशपॉइंट, IRGC का दावा- US एयरक्राफ्ट कैरियर और डिस्ट्रॉयर पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

बदल जाएगा दुनिया का नक्शा! UN प्रस्ताव पर अकेला पड़ा अमेरिका, पूरी दुनिया एक तरफ

क्‍या जेल जाएंगे सुभाष चंद्रा, CBI ने कसा शिकंजा, FIR दर्ज हुई, क्‍या है 1 हजार करोड़ रुपए का LIC कनेक्‍शन?

सभी देखें

इंदौर में डॉक्‍टरों ने दिया हेल्‍थ फिटनेस का संदेश, सैकड़ों फिजियोथैरेपिस्‍ट ने निकाली, मंत्री जी हुए शामिल

Weather Update : बरेली में एक दिन में बरसा 381.1 मिमी पानी, 22 राज्यों के लिए IMD की चेतावनी

ड्रग तस्करों के खिलाफ क्राइम ब्रांच का अटैक, 8 महीने में 138 तस्कर गिरफ्तार, 3.73 करोड़ की जब्ती, इंदौर क्‍यों बन रहा सेंटर?

यात्री परिवहन विजन समिट में जुटेंगे विशेषज्ञ, बस ऑपरेटर और उद्योग जगत के प्रतिनिधि

कंप्यूटर साइंस फैकल्टी ने पद्मश्री डॉ. जनक पलटा मगिलिगन से सीखे सतत जीवनशैली के गुर

अगला लेख