biodatamaker

एसबीआई के एटीएम से 21 लाख गायब

Updated: शनिवार, 2 सितम्बर 2017 (17:01 IST)
रतलाम। मध्यप्रदेश के रतलाम जिला मुख्यालय स्थित कलेक्टर कार्यालय परिसर स्थित एक राष्ट्रीयकृत बैंक के एटीएम से 21 लाख रूपए की चोरी की सनसनीखेज घटना ने बैंक और पुलिस प्रशासन को सकते में डाल दिया है।
 
पुलिस सूत्रों के अनुसार वारदात की जानकारी शनिवार को उस समय लगी जब एटीएम में गड़बड़ी की शिकायत के चलते भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) बैंक कर्मचारी एटीएम पर पहुंचे। एटीएम की जांच में पता चला कि इसमें से इक्कीस लाख रुपए निकाल लिए गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।
 
सूत्रों के मुताबिक एटीएम पर रुपए समाप्त होने की शिकायत मिलने पर दोपहर में बैंक कर्मचारी एटीएम पहुंचे और पड़ताल में पता चला कि एटीएम से उपभोक्ताओं द्वारा रुपए निकाले जाने के अलावा एक बड़ी ‍रकम गायब है। एटीएम में छत्तीस लाख रुपए थे, जिसमें से इक्कीस लाख रुपए गायब पाए गए। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई।
 
पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला कि शुक्रवार शाम को दो युवक मोटरसाइकल पर एटीएम पहुंचे और भीतर जाकर शटर लगाने लगे। एटीएम पर तैनात गार्ड महेश राव से उन्होंने कहा कि वे कंपनी के आदमी हैं और कागज का रोल डालने आए हैं। गार्ड  संतुष्ट नहीं हुआ, तो उन्होंने मोबाइल फोन से किसी मैनेजर से उसकी बात भी कराई। इसके बाद यह दोनों एटीएम के भीतर चले गए।
 
सूत्रों के मुताबिक चोरों ने एटीएम मशीन का ताला खोलकर कोड डालकर एटीएम को खोला और उसमें रखे इक्कीस लाख रुपए लेकर चलते बने। आश्चर्यजनक तथ्य यह है कि चोर एटीएम में 15 लाख रुपए छोडकर गए। पुलिस को शंका है कि इस चोरी में बैंक या एटीएम में रुपए लोड करने वाले कंपनी के ही किसी जानकार व्यक्ति की मिलीभगत है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है। (वार्ता)

Show comments

अमेठी हार को स्मृति ईरानी ने किया याद, टीवी पर वापसी का किया खुलासा, जानें किसे फोन कर कहा था- मैं बेरोजगार हूं...

योगी सरकार ट्रामा एंड इमरजेंसी नेटवर्क से हर साल बचाएगी 12 हजार लोगों की जान

Strait of Hormuz बना नया फ्लैशपॉइंट, IRGC का दावा- US एयरक्राफ्ट कैरियर और डिस्ट्रॉयर पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

बदल जाएगा दुनिया का नक्शा! UN प्रस्ताव पर अकेला पड़ा अमेरिका, पूरी दुनिया एक तरफ

क्‍या जेल जाएंगे सुभाष चंद्रा, CBI ने कसा शिकंजा, FIR दर्ज हुई, क्‍या है 1 हजार करोड़ रुपए का LIC कनेक्‍शन?

सभी देखें

हिमाचल में चंद्रताल और गेपांग गथ समेत 9 झीलें बनीं 'वॉटर बम' जरा सी हलचल से तबाह हो सकते हैं 15 पुल और शहर

दुबई में एआईएम कांग्रेस-2026 के मंच से मुख्यमंत्री डॉ. यादव का वैश्विक निवेशकों को मध्यप्रदेश आने का आमंत्रण

Electric Scooter : Simple Wave का Review, दमदार परफॉर्मेंस के साथ 243 KM तक रेंज, खूबियां और कीमत भी जानना जरूरी

ChatGPT Users के लिए बड़ी खबर, Plus सब्सक्राइबर्स के लिए GPT-6 Astra का रोलआउट शुरू, जानिए कैसे मिलेगा एक्सेस

LPG Cylinder Booking Rule Changed : अब गांव-शहर में 25 दिन बाद बुक होगा घरेलू गैस सिलेंडर, सरकार ने दी बड़ी राहत

अगला लेख