रविवार, 27 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. Gold, Silver
Written By
Last Modified: बुधवार, 5 अक्टूबर 2016 (18:25 IST)

सोना 730 रुपए और चांदी 1750 रुपए कमजोर

सोना 730 रुपए और चांदी 1750 रुपए कमजोर - Gold, Silver
नई दिल्ली। विदेशी बाजारों में पीली धातु में मंगलवार को 3 साल की सबसे गिरावट के कारण बुधवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 730 रुपए लुढ़ककर 3 महीने से अधिक के निचले स्तर 30,520 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। चांदी भी 1,750 रुपए की बड़ी गिरावट के बाद करीब 9 सप्ताह के निचले स्तर पर 43,250 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई।
 
लंदन एवं न्यूयॉर्क से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर गत दिवस 3 फीसदी से ज्यादा का गोता लगाकर 1,270 डॉलर से नीचे इस साल 24 जून के बाद के निचले स्तर तक उतर गया। यह सितंबर 2013 के बाद की सबसे बड़ी गिरावट है, हालांकि बुधवार को इसने थोड़ी वापसी की और 4.5 डॉलर बढ़कर 1,272.30 डॉलर प्रति औंस पर रहा। अमेरिकी सोना वायदा भी मंगलवार को 3 प्रतिशत से ज्यादा लुढ़कने के बाद बुधवार को 4.4 डॉलर चढ़कर होकर 1,274.10 डॉलर प्रति औंस बोला गया। 
 
विश्लेषकों के अनुसार, अमेरिका में कारखानों की गतिविधियां तेज होने के बाद भी डॉलर में गिरावट देखी गई। प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर 0.1 फीसदी कमजोर हो गया। इसके अलावा चीन में राष्ट्रीय दिवस के जारी अवकाश के कारण बाजार बंद रहने से हाजिर मांग भी प्रभावित हुई। इससे इनकी कीमतों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा।
 
विश्लेषकों का कहना है कि यदि अमेरिका में इस सप्ताह गैर-कृषि क्षेत्र के रोजगार आंकड़े मजबूत आए तो कीमती धातुओं में आगे और गिरावट देखी जा सकती है। इस बीच लंदन में चांदी 0.17 डॉलर ऊपर 17.94 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। पिछले कारोबारी दिवस इसमें जनवरी 2015 के बाद की सबसे बड़ी एकदिनी गिरावट रही थी। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
निरुपम के कार्यक्रम का सिविल सोसाइटी ने किया बहिष्कार