Daily Horoscope

सोना में रही 1298 रुपए की बढ़त, चांदी भी हुई 1,910 रुपए मजबूत

Updated: सोमवार, 7 मार्च 2022 (18:13 IST)
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुमूल्य धातुओं में तेजी तथा घरेलू मुद्रा के कमजोर होने से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 1,298 रुपए चमककर 53,784 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
 
इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 52,486 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी भी 1,910 रुपए की बढ़त के साथ 70,977 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई, जो पिछले कारोबारी सत्र में 69,067 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। रूस और यूक्रेन में तनाव बढ़ने के बीच कच्चे तेल की कीमतों में तेजी को लेकर निवेशकों की चिंता बढ़ने से सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 84 पैसे टूटकर 77.01 प्रति डॉलर (अस्थायी) के अपने सर्वकालिक निचले स्तर पर आ गया।
 
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना जहां मजबूती के साथ 1,996 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, वहीं चांदी 25.81 डॉलर प्रति औंस पर लगभग स्थिर थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा कि यूक्रेन और रूस के बीच संकट के गहराने के कारण सोमवार को सोने का भाव 2,000 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया था।
 
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (जिंस शोध) नवनीत दमानी ने कहा कि सोने का भाव 2,000 डॉलर प्रति औंस के स्तर को छूते हुए तेजी से बढ़ रहा है। रूस-यूक्रेन के बीच संकट गहराने से निवेशक सुरक्षित निवेश के विकल्पों का रुख कर रहे हैं।

Show comments

हाउसफुल हुआ राहुल गांधी का शो, जितने अंदर उससे ज्यादा बाहर भीड़

AI पर काजोल का बड़ा बयान, बोलीं- मशीन इंसानी क्रिएटिविटी और जज्बातों की जगह नहीं ले सकती

DUSU Election Results: डूसू में ABVP का दबदबा, 3 पदों पर मारी बाजी; निर्दलीय दीपांशु ने चौंकाया, NSUI का सूपड़ा साफ

जियोहोम के 30 और 100 Mbps प्लान पर एक साल Amazon Prime Lite फ्री

Share Market Review : इन फैक्टर्स ने निवेशकों को किया निराश, जानिए अगले हफ्ते कैसा रहेगा बाजार

सभी देखें

जियोहोम के 30 और 100 Mbps प्लान पर एक साल Amazon Prime Lite फ्री

अगले 6 महीने में 1 लाख से अधिक युवाओं को देंगे सरकारी नौकरी', CM योगी का बड़ा ऐलान

हाउसफुल हुआ राहुल गांधी का शो, जितने अंदर उससे ज्यादा बाहर भीड़

DUSU Election Results: डूसू में ABVP का दबदबा, 3 पदों पर मारी बाजी; निर्दलीय दीपांशु ने चौंकाया, NSUI का सूपड़ा साफ

गुना में रोड नहीं, तो वोट नहीं कहने पर भड़के केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, बोले निवेदन करो, यह भाषा मंजूर नहीं

अगला लेख