Daily Horoscope
✕

Gold Rate : सोना एक बार फिर ऑल टाइम हाई पर, इन कारणों से बढ़ रहे हैं दाम

Updated: बुधवार, 19 मार्च 2025 (19:53 IST)
शादी-विवाह के सीजन से पहले आभूषण विक्रेताओं की सतत लिवाली के कारण बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 700 रुपए के उछाल के साथ 91,950 रुपए प्रति 10 ग्राम के नए सर्वकालिक रिकॉर्ड उच्चस्तर पर पहुंच गई। इसके अलावा, पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और अमेरिकी आर्थिक मंदी की चिंताओं ने सुरक्षित-संपत्तियों की मांग को बरकरार रखा है।
 
अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक पिछले कारोबारी सत्र में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 91,250 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 700 रुपए बढ़कर 91,500 रुपए प्रति 10 ग्राम की रिकॉर्ड ऊंचाई को छू गया। बाजार सूत्रों ने कहा कि त्योहारी और शादी-ब्याह के मौसम की मांग को पूरा करने के लिए स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की लिवाली बढ़ने तथा विदेशी बाजारों में मजबूती के रुख से सोने की कीमतें इस साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गईं।
ALSO READ: Nagpur Violence पर आया RSS का पहला बयान, औरंगजेब की कब्र को लेकर कही बड़ी बात
चांदी की कीमत भी 1,000 रुपए की तेजी के साथ 1,03,500 रुपए प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई, जबकि मंगलवार को चांदी का भाव 1,02,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था। एलकेपी सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष शोध विश्लेषक -जिंस और मुद्रा जतिन त्रिवेदी ने कहा, ‘‘सोने की कीमतों में कुल मिलाकर तेजी का रुख रहा, लेकिन आज रात फेडरल रिजर्व की बहुप्रतीक्षित नीतिगत समीक्षा और टिप्पणी से पहले यह सीमित दायरे में रही।’’
 
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में, हाजिर सोना 0.15 प्रतिशत बढ़कर 3,039.22 डॉलर प्रति औंस हो गया। सत्र के दौरान, यह 3,045.39 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड उच्चस्तर पर पहुंच गया।
 
अबन्स फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) चिंतन मेहता ने कहा, ‘‘पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के तहत व्यापार युद्ध की आशंकाओं ने वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता पैदा कर दी है, जिससे सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ने के कारण सोने की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गईं।
 
उन्होंने कहा, ‘‘इस अनिश्चितता ने दुनिया भर के केंद्रीय बैंकों को अभूतपूर्व स्तर पर सोने का भंडार करने के लिए प्रेरित किया है।’’ मेहता ने कहा कि इसके अलावा, गोल्ड एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड्स (ईटीएफ) में निवेश बढ़ गया है। इसमें फरवरी में 9.4 अरब डॉलर का रिकॉर्ड प्रवाह देखने को मिला। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक-जिंस सौमिल गांधी के अनुसार, व्यापारी अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक के नतीजों पर बारीकी से नजर रख रहे हैं। हालांकि, उन्होंने कहा कि यदि वर्ष के अंत में आर्थिक स्थिति में सुधार होता है, तो स्वर्ण बाजार में धारणा बदल सकती है। इनपुट भाषा Edited by: Sudhir Sharma
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

"राहुल गांधी को भारत से इतनी नफरत क्यों?" कोलंबिया यूनिवर्सिटी के बयान पर भड़की भाजपा, कह दी बड़ी बात

दुनिया का इकलौता मंदिर जहां शांत रूप में पूजे जाते हैं भगवान नृसिंह; 6 महीने यहीं होंगे बद्रीनारायण के दर्शन, सीएम धामी की अपील

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की मां चंबल की आरती, प्रदेश की निरंतर उन्नति, खुशहाली की कामना की

बहरीन हमले पर अमेरिका का पलटवार! ईरान के केशम द्वीप पर एयरस्ट्राइक; होर्मुज स्ट्रेट में बढ़ा तनाव

अगला लेख