sundarkand

सोना पहली बार हुआ इतना महंगा, चांदी भी 1000 रुपए चमकी

Updated: शुक्रवार, 3 जनवरी 2020 (16:17 IST)
नई दिल्ली। अमेरिका के हमले में ईरान के एक कमांडर की मौत के बाद निवेशकों के सुरक्षित निवेश को तरजीह देने से वैश्विक स्तर पर कीमती धातुओं में आई तेजी के बल पर शुक्रवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 720 रुपए उछलकर पहली बार 41 हजार रुपए के पार 41,070 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया।
 
इस दौरान चांदी 1000 रुपए चमककर 48,650 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। अमेरिका के हमले के बाद भू-राजनैतिक तनाव बढ़ाने और तेल की आपूर्ति बाधित होने की आशंका में कच्चे तेल में भी उबाल आ गया। इसका असर डॉलर के साथ ही कीमती धातुओं पर भी दिखा।
 
विश्लेषकों का कहना है कि यदि तनाव बढ़ता है तो वैश्विक बाजार में सोना हाजिर 1575 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकता है। लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार सोना हाजिर 20.91 डॉलर चढ़कर 1,549.76 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। 
 
फरवरी का अमेरिकी सोना वायदा भी 18.80 डॉलर की तेजी लेकर 1,543.30 डॉलर प्रति औंस बोला गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर 0.21 डॉलर चमककर 18.23 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। 

Show comments

TRAI का नया नियम : अब सिर्फ कॉलिंग और SMS के लिए भी मिलेगा 30 दिन तक का रिचार्ज प्लान, यूजर्स का कैसे होगा फायदा

CEC पर भड़कीं ममता, कहा- ज्ञानेश को गिरफ्तार करो, बंगाल समेत अन्य राज्यों में फिर से हों चुनाव

Honda QC3 Electric Scooter : होंडा का सस्ता स्कूटर खरीदना किसके लिए फायदेमंद, पढ़िए पूरी जानकारी

Election Commission SIR विवाद : चुनाव आयोग ने क्यों दी सफाई, किस मामले को लेकर मचा है घमासान, केजरीवाल बोले- ज्ञानेश कुमार पर चले देशद्रोह का केस

यूपीआई लेनदेन पर एमडीआर शुल्क से फोन-पे और गूगल-पे को फायदा कैसे?

सभी देखें

TRAI का नया नियम : अब सिर्फ कॉलिंग और SMS के लिए भी मिलेगा 30 दिन तक का रिचार्ज प्लान, यूजर्स का कैसे होगा फायदा

इंदौर के पाटनीपुरा पर गिरा होर्डिंग, वाहन के टकराने से हुआ हादसा, बाल-बाल बचे लोग

CEC पर भड़कीं ममता, कहा- ज्ञानेश को गिरफ्तार करो, बंगाल समेत अन्य राज्यों में फिर से हों चुनाव

Honda QC3 Electric Scooter : होंडा का सस्ता स्कूटर खरीदना किसके लिए फायदेमंद, पढ़िए पूरी जानकारी

Asian Games में देवास के जय मीणा ने सॉफ्ट टेनिस में कांस्य पदक जीतकर रचा इतिहास

अगला लेख