• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. gold, gold, 10 g, bullion market
Written By
Last Modified: मंगलवार, 24 जनवरी 2017 (16:56 IST)

घरेलू मांग से बढ़ी सोने, चांदी की चमक

Business News
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गिरावट रहने के बावजूद घरेलू स्तर पर जेवराती मांग निकलने से आज दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 10 रुपए बढकर 29,725 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुँच गया। औद्योगिक माँग में आई तेजी से चाँदी भी 140 रुपए चढ़कर 41,840 रुपए प्रति किलोग्राम पर बोली गई।
लंदन तथा न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर 3.05 डॉलर लुढ़ककर 1,213.95 डॉलर प्रति औंस पर रहा। फरवरी का अमेरिकी सोना वायदा भी 2.40 डॉलर गिरकर  1,213.20 डॉलर प्रति औंस पर आ गया।
 
बाजार विश्लेषकों ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दोनों कीमती धातुओं के गिरावट में रहने के बाद भी घरेलू बाजार में हुई खरीदारी से इनमें उछाल रहा। इस बीच, लंदन में चाँदी हाजिर 0.05 डॉलर की गिरावट के साथ 17.13 डॉलर प्रति औंस पर रही। (वार्ता) 
ये भी पढ़ें
राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह ने भरा नामांकन