sawan somwar

सोना महंगा, 31000 के पार हुआ

Updated: शुक्रवार, 8 सितम्बर 2017 (15:28 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर पीली धातु की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी के दम पर शुक्रवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में यह 990 रुपए की ऊंची छलांग लगाकर दस माह के उच्चतम स्तर 31,350 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। इसी तरह चांदी भी 100 रुपए उछलकर 42,000 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई।
 
विदेशी बाजारों में लंदन में सोना हाजिर 5.60 डॉलर यानी 0.3 फीसदी चमककर 1,353.10 डॉलर प्रति औंस  पर पहुंच गया। दिसंबर का अमेरिका सोना वायदा भी 0.6 फीसदी यानी 8.2 डॉलर की छलांग लगाकर 1,358.50 डॉलर  प्रति औंस बोला गया। चांदी हाजिर भी 0.06 डॉलर की बढ़त में 18.12 डॉलर प्रति औंस बोली गई।
 
विश्लेषकों के अनुसार अमेरिका के रोजगार आंकड़ों से निवेशकों की निराशा से दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर में भारी गिरावट आई है, जिससे सोने की कीमतों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बल मिला है।  
डॉलर जनवरी 2015 के बाद के निचले स्तर पर आ गया है। अमेरिका में आए चक्रवाती तूफानों हार्वे और इरमा का भी  असर पीली धातु की मांग को बढ़ावा दे रहा है। इसके अलावा उत्तर कोरिया की समस्या अब भी बाजार पर हावी है  जिससे निवेशक सुरक्षित निवेश का रुख कर रहे हैं।
  
विश्लेषकों के अनुसार सोने पर स्थानीय जेवराती मांग की अपेक्षा वैश्विक तेजी अधिक हावी है। हालांकि,  त्योहारी मौसम शुरू होने से पहले सर्राफा कारोबारियों की मांग में हल्की तेजी आई है। (वार्ता) 

Show comments

AI Child की अनोखी कहानी वायरल, महिला ने इंटरनेट पर कराया ‘AI बेटे’ Lumen से परिचय; 17 घंटे की मेहनत के बाद ‘जन्म’ का दावा

रॉयल एनफील्ड Classic 350 Gorkha Edition लॉन्च, कीमत ₹2.11 लाख; गोरखा रेजिमेंट को समर्पित

जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न हिसा, मोदी सरकार ने इसे सेफ बनाया, अब्दुल्ला से मिलकर बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

बेजुबान, मासूम Laika Dog की वो दर्दनाक कहानी जिसे बनाया अंतरिक्ष की पहली यात्री… जो वापस धरती पर लौट न सकी

तमिलनाडु की विजय सरकार का यू-टर्न, CJP और लेफ्ट के प्रदर्शन में जाने से छात्रों को रोकने वाला आदेश वापस

सभी देखें

नॉर्ड स्ट्रीम धमाकों का एक और संदिग्ध गिरफ्तार

USCIRF ने RSS पर प्रतिबंध की मांग की, मोहन भागवत के अमेरिकी दौरे से पहले बढ़ा विवाद

प्रमुख सीईओज के साथ राउंड टेबल मीटिंग में बोले सीएम योगी- यूपी में निवेश करें, हर स्तर पर मिलेगा पूरा सहयोग

दिल्ली में पाकिस्तानी हाई कमीशन पर चला बुलडोजर, वीजा काउंटर के पास अवैध निर्माण ध्वस्त; जानें क्यों हुई कार्रवाई

चीनी के दाम 65 रुपये किलो, 15 दिन में 15 रुपए बढ़े दाम; क्यों बढ़ रहे हैं कीमत?

अगला लेख