Hanuman Chalisa

राम रहीम के डेरे की खुदाई, कर्फ्यू भी लगाया

Updated: शुक्रवार, 8 सितम्बर 2017 (14:47 IST)
चंडीगढ़। डेरा सच्चा सौदा के सिरसा स्थित मुख्यालय में कड़ी सुरक्षा के बीच शुक्रवार को तलाशी अभियान शुरू हो गया।
 
मीडिया खबरों के अनुसार तलाशी के दौरान डेरा मुख्यालय में भारी मात्रा में नकदी मिली है तथा मुख्यालय में संदिग्ध स्थानों पर खुदाई भी की जा रही है। एहतियात के तौर पर आसपास के क्षेत्रों में भारी सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है और कुछ क्षेत्र में कर्फ्यू भी लगाया गया है। मुख्यालय में मीडिया का प्रवेश भी बंद है तथा डेरा समर्थकों को मुख्यालय के आसपास एकत्रित नहीं होने के आदेश दिए गए हैं।
 
हरियाणा सरकार ने तीन दिन के लिए सिरसा जिले में मोबाइल इंटरनेट, एसएमएस और डोंगल सेवाएं बंद कर दी हैं। 
 
गृह विभाग के एक प्रवक्ता ने शुक्रवार को बताया कि यह फैसला सिरसा के डेरा सच्चा सौदा मुख्यालय में चल रहे तलाशी अभियान के कारण लिया गया है ताकि जिले में कोई अफवाह नहीं फैलाई जा सके। उन्होंने कहा कि टेलीकॉम सेवा प्रदाताओं की उक्त सभी सेवाएं 10 सितंबर तक निलंबित रहेंगी।
 
डेरा से हार्ड डिस्क, कुछ कंप्यूटर भी जब्त किए गए हैं तथा यहां फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। पंजाब हरियाणा उच्च न्यायालय ने डेरा मुख्यालय की तलाशी के लिए आदेश दिया था। न्यायालय ने इसके लिए सेवानिवृत्त न्यायाधीश एकेएस पंवार को कोर्ट कमिश्नर नियुक्त किया था। उनकी निगरानी में तलाशी अभियान शुरू हुआ। अभियान में अर्धसैनिक बलों के अलावा पुलिस और अन्य कई एजेंसियों की  भी मदद ली जा रही है। डेरा मुख्यालय 700 एकड में फैला है।
 
उधर, डेरा की प्रवक्ता विपासना इंसां ने कहा कि डेरा ने हमेशा कानून का पालन किया है। उन्होंने समर्थकों से शांति बनाए रखने की अपील की है। (वार्ता)

Show comments

Paper Leak पर सरकार का विपक्ष को खुला न्योता, जेपी नड्डा बोले- संसद में 18 घंटे भी चर्चा को तैयार

Sonam Wangchuk : अनशन खत्म करने को तैयार सोनम वांगचुक, सरकार के सामने क्या शर्त रखी

लड़कियों से छेड़छाड़, प्राइवेट पार्ट पर बरसाई लाठी, CJP के के आरोपों पर हाईकोर्ट ने केन्द्र से मांगा जवाब

राहुल गांधी के दिल्ली धरने के विरोध में भोपाल में बीजेपी का प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यालय का किया घेराव

Hero HF Deluxe अब सिर्फ 59,999 रुपए में, 7,635 रुपए सस्ती हुई बाइक, जानिए किन राज्यों में मिलेगा ऑफर और खरीदने से पहले जरूरी बातें

सभी देखें

अशोक वर्णवाल होंगे मध्य प्रदेश के नए कार्यवाहक मुख्य सचिव

CJP प्रोटेस्ट में हिंसा पर सलमान खान का रिएक्शन, किस बात को लेकर दुखी हुए अभिनेता

Paper Leak पर सरकार का विपक्ष को खुला न्योता, जेपी नड्डा बोले- संसद में 18 घंटे भी चर्चा को तैयार

दिल्ली के जंतर-मंतर में हिंसक प्रदर्शन, पत्थरबाजी, कई पुलिसकर्मी घायल, दागे गए आंसू गैस के गोले

MP के निवर्तमान मुख्य सचिव अनुराग जैन बने नीति आयोग के नए CEO

अगला लेख