Hanuman Chalisa
✕

सोने में रही 212 रुपए की गिरावट, चांदी भी 480 रुपए फिसली

Updated: सोमवार, 21 फ़रवरी 2022 (17:09 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक बाजारों में बिकवाली तथा रुपए में सुधार के बीच सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 212 रुपए टूटकर 49,827 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 50,039 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
 
इसी के अनुरूप चांदी भी 480 रुपए के नुकसान के साथ 63,329 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 63,809 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया शुरुआती कारोबार में 22 पैसे की बढ़त के साथ 74.44 प्रति डॉलर पर पहुंच गया।
 
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा कि दिल्ली में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 212 रुपए टूट गया। कॉमेक्स में सोने में बिकवाली तथा रुपए में मजबूती से यहां सोना नीचे आया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,893 डॉलर प्रति औंस पर था, वहीं चांदी भी मामूली नुकसान के साथ 23.78 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।

Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

शेयर बाजार के लिए क्यों शुभ है यह दिवाली? जानें कैसे बदली बाजार की चाल?

श्रीराम केवल आराध्य नहीं, जीवन जीने की मर्यादा हैं

Electric Scooter : पुरानी इलेक्ट्रिक स्कूटर या कार खरीदने से पहले जरूर जांचें ये 6 चीजें, वरना लग सकता है बड़ा झटका

इंडिगो फ्लाइट को हाईजैकिंग की धमकी, विमान को बेंगलुरु लौटना पड़ा

अगला लेख