dharma sangrah

कम हो रही है गोल्ड ईटीएफ की चमक, निवेशकों ने निकाले 420 करोड़

Updated: बुधवार, 15 नवंबर 2017 (08:13 IST)
नई दिल्ली। निवेश के लिहाज से गोल्ड ईटीएफ की चमक फीकी पड़ती दिखाई दे रही है। एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) के ताजे आंकड़ों के मुताबिक इस साल अप्रैल-अक्तूबर अवधि में निवेशकों ने इस तरह के फंडों से 420 करोड़ रुपए निकाले हैं।
 
इसके अतिरिक्त पिछले चार वित्त वर्षों से गोल्ड ईटीएफ में कारोबार ठंडा रहा। निवेशकों ने गोल्ड ईटीएफ से साल 2016-17 में 775 करोड़, 2015-16 में 903 करोड़, 2014-15 में 1,475 करोड़ और 2013-14 में 2,293 करोड़ रुपए की निकासी की।
 
वहीं दूसरी ओर, इक्विटी और इक्विटी से जुड़ी बचत योजनाओं (ईएलएसएस) में इस वित्त वर्ष के पहले सात महीनों (अप्रैल-अक्टूबर) में 96,000 करोड़ रुपए से अधिक डाले गए। इसमें पिछले महीने अकेले करीब 17,000 करोड़ का निवेश शामिल है।
 
कोटक म्यूचुअल फंड के पोर्टफोलियो प्रबंध अंशुल सहगल ने कहा, 'शेयर बाजार द्वारा इच्छा रिटर्न देने के कारण निवेशक गोल्ड ईटीएफ और अन्य निवेश वर्ग की जगह इक्विटी में निवेश करना पसंद कर रहे हैं।'
 
एम्फी के आंकड़ों के मुताबिक इस साल अप्रैल-अक्टूबर अवधि के दौरान 14 गोल्ड-लिंकड ईटीएफ से कुल 422 करोड़ रुपए निकाले गए हैं। इसकी तुलना में पिछले साल इसी अवधि में कुल 519 करोड़ रुपए निकाले गए थे। (भाषा) 

Show comments

Ather Konarc vs Bajaj Chetak: किस Electric Scooter में है ज्यादा दम? कीमत, रेंज, स्पीड और फीचर्स की पूरी तुलना

Nepal Flood : बड़ी बाढ़ आ रही है, भागो, अनजान शख्स बना फरिश्ता, बची 370 से ज्यादा जानें, स्कूल में ऐसे हुआ जिंदगी का सबसे बड़ा Rescue

CJP Protest Marc h: 5 सितंबर के दिल्ली मार्च पर SC ने क्यों नहीं लगाई रोक? जानिए सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा

YouTube Creators की बल्ले-बल्ले, Amazon के साथ शुरू हुआ नया Affiliate फीचर, वीडियो से होगी अतिरिक्त कमाई

H-1B वीज़ा का झटका बनेगा नया मौका, भारत में मिल सकती है ग्लोबल पैकेज वाली जॉब्स, जानिए कैसे बदल रहा है IT सेक्टर का गणित?

सभी देखें

Anna Hazare : अन्ना हजारे की तबीयत बिगड़ी, मुंबई के बॉम्बे अस्पताल के ICU में भर्ती

PM मोदी की दो टूक, पुतिन से बोले- युद्ध का हर दिन मानवता को पीछे ले जाता है, SCO से इतर मिले नेता, फिर दिखी कार डिप्लोमेसी

Yogi Adityanath की Zero Tolerance Policy : अंकित बालियान हत्याकांड, गाने के विवाद से गैंगवार तक कैसे पहुंची कहानी? DGP ने खोला दोनों शूटर्स का पूरा राज

'विजिट माय स्टेट’ के तहत यूपी में 'जेन-जी' बनेंगे कल्चरल एम्बेसडर

कागजों में भगाए बंदर! राजस्थान संपर्क पोर्टल पर समस्या का 'फर्जी समाधान'

अगला लेख