Hanuman Chalisa
✕

सोना सस्ता हुआ, चांदी भी 800 रुपए टूटी

Updated: शनिवार, 7 दिसंबर 2019 (20:11 IST)
नई दिल्ली। विदेशों में दोनों कीमती धातुओं में सप्ताहांत पर रही गिरावट के दबाव में दिल्ली सर्राफा बाजार में शनिवार को सोना 250 रुपए टूटकर करीब डेढ़ सप्ताह के निचले स्तर 39,100 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया।
 
चांदी भी 800 रुपए की बड़ी गिरावट के साथ 44,550 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई जो 16 सप्ताह से अधिक का निचला स्तर है। चांदी लगातार दूसरे दिन कमजोर हुई है, जबकि सोने में लगातार तीसरे दिन नरमी रही है।
 
विदेशों में गत दिवस दोनों कीमती धातुओं में रही नरमी का असर स्थानीय बाजार में आज देखा गया। लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को सोना एक प्रतिशत से ज्यादा लुढ़क गया। सोना हाजिर 15.60 डॉलर की गिरावट के साथ 1,460 डॉलर प्रति औंस पर आ गया।

फरवरी का अमेरिकी सोना वायदा भी 18.60 डॉलर लुढ़ककर 1,464.50 डॉलर प्रति औंस बोला गया। चांदी हाजिर भी शुक्रवार को ढाई प्रतिशत टूटकर 16.54 डॉलर प्रति औंस पर रही।
 
बाजार विश्लेषकों ने बताया कि अमेरिका में रोजगार के मजबूत आंकड़े आने से सोने पर दबाव रहा। अच्छे आंकड़ों से यह विश्वास बना है कि अगले सप्ताह होने वाली अमेरिकी फेडरल रिजर्व में ब्याज दरों में वृद्धि हो सकती है।
 

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

Udhna Railway Model : अब स्टेशन पर नहीं होगी यात्रियों की भीड़भाड़? 15000 लोगों के ठहरने की क्षमता वाला बना आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र

Nvidia CEO Jensen Huang की वापसी के संकेत, बोले- बोर्ड ने कहा तो फिर संभालूंगा जिम्मेदारी; चीन से जुड़े मामले में बढ़ी जांच

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

योगी सरकार ने 25 जिलों में 35 सोलर प्लांट और 1000 करोड़ के 18 प्रोजेक्ट को दी मंजूरी

अगला लेख