sundarkand
✕

सोने की चमक फीकी, चांदी 250 रुपए चढ़ी

Updated: सोमवार, 25 सितम्बर 2017 (14:45 IST)
स्थानीय खुदरा खरीदारी रहने के बावजूद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रही गिरावट से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 100 रुपए लुढ़ककर 30,700 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। वहीं, औद्योगिक ग्राहकी आने से चांदी 250 रुपए चमककर 40,750 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव बिकी।
 
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में लंदन का सोना हाजिर 5.05 डॉलर की गिरावट में 1,292.30 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा भी 1.7 डॉलर लुढ़ककर 1,295.80 डॉलर प्रति औंस बोला गया। चांदी हाजिर भी 0.03 डॉलर की गिरावट में 16.92 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। 
 
बाजार विश्लेषकों के मुताबिक, उत्तर कोरिया और अमेरिका के विवाद में कोई नया मोड़ न आने और दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर के कमजोर पड़ने से विदेशी बाजारों में निवेशकों का रुझान पीली धातु में कम हुआ है। (वार्ता)

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

योगी सरकार में खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास को नई रफ्तार, 1548 करोड़ रुपए से 8397 परियोजनाएं ला रहीं बदलाव

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

कन्नौज के इत्र की खुशबू से महका ट्रेड शो, पांचवीं पीढ़ी ने संभाली विरासत

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

योगी सरकार की स्मार्ट पुलिसिंग का दबदबा देखने उमड़ रहे देश और विदेश के विजिटर्स

अगला लेख