Hanuman Chalisa
✕

सोना रिकॉर्ड ऊंचाई पर, चांदी में भी आया उछाल, जानिए क्‍या रहे भाव...

Updated: बुधवार, 16 अक्टूबर 2024 (19:12 IST)
Gold-Silver Price : आभूषण विक्रेताओं की सतत लिवाली के कारण बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 250 रुपए की तेजी के साथ 78900 रुपए प्रति 10 ग्राम के नए सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गई।वहीं औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की ताजा लिवाली के कारण चांदी भी 1000 रुपए उछलकर 93500 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई।
 
अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी। मंगलवार को पिछले सत्र में सोना 78,650 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की ताजा लिवाली के कारण चांदी भी 1,000 रुपए उछलकर 93,500 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। मंगलवार को यह 92,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
ALSO READ: महंगा होता सोना क्यों है निवेशकों की पहली पसंद, खरीदते समय क्या सावधानियां बरतें?
इस बीच, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 250 रुपए उछलकर 78,500 रुपए प्रति 10 ग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जबकि पिछला बंद भाव 78,250 रुपए प्रति 10 ग्राम था। व्यापारियों ने सोने की कीमतों में तेजी की वजह स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की मजबूत मांग को बताया।
 
इसके अलावा, शेयर बाजारों में गिरावट से भी सोने में तेजी को बल मिला क्योंकि निवेशकों ने सोने जैसी सुरक्षित निवेश वाली परिसंपत्तियों की ओर रुख किया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) के वायदा कारोबार में दिसंबर डिलिवरी वाले सोने का अनुबंध 268 रुपए या 0.35 प्रतिशत बढ़कर 76,628 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया।
ALSO READ: सोना और महंगा हुआ, 76000 के पार पहुंची पीली धातु
एक्सचेंज में दिसंबर डिलिवरी वाले चांदी के अनुबंध का भाव 580 रुपए या 0.63 प्रतिशत बढ़कर 92,203 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया। एलकेपी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषण विभाग के उपाध्यक्ष- जिंस एंड मुद्रा जतीन त्रिवेदी ने कहा, एमसीएक्स में तेजी के साथ सोने की कीमतें ऊंची रहीं, जबकि कॉमेक्स सोना 2,675 डॉलर से ऊपर कारोबार कर रहा था।
 
वैश्विक स्तर पर कॉमेक्स सोना वायदा 0.51 प्रतिशत बढ़कर 2,692.50 डॉलर प्रति औंस हो गया। एशियाई बाजार में चांदी 0.91 प्रतिशत बढ़कर 32.05 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

हुआंग से शी पेई तक... क्या है चीन की 'हनी ट्रैप' नीति और क्यों है इस समय चर्चा में?

70 लड़कियों को ऑनलाइन फंसाने वाले भारतीय छात्र को 30 साल जेल, ऐसे करता था ब्लैकमेल

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

यमुना एक्सप्रेस-वे पर MP की डबल डेकर बस बनी आग का गोला, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 40 यात्रियों की जान

सभी देखें

भगोड़े ललित मोदी को मिली ब्रिटिश नागरिकता, कहा, मुझे गर्व है, क्‍यों भारत से भागे थे मोदी?

'भारत समिट-2026' के विदेशी मेहमानों को लेकर घमासान, भाजपा ने राहुल और कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

अमेरिका को भारत के आत्मरक्षा अधिकार का सम्मान करना चाहिए, US के पूर्व विदेश मंत्री ब्लिंकन का पाकिस्तान को लेकर भी बड़ा बयान

प्रयागराज में पूर्व भाजपा विधायक उदयभान करवरिया का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, आरक्षण मुक्त भारत की उठाई मांग

अगला लेख